नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के तारीखों की घोषणा हो चुकी है। 5 फरवरी को मतदान किया जाएगा। वहीं 8 फरवरी को चुनाव के रिजल्ट जारी किए जाएंगे। इस बीच कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट को जारी कर दिया है। बता दें कांग्रेस ने बवाना सीट से सुरेंद्र कुमार को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं रोहिणी से सुमेश गुप्ता, करोल बाग से राहुल धनक, तुगलकाबाद से वीरेंद्र बिधूड़ी और बदरपुर से अर्जुन भडाना को अपना उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली कांग्रेस की ओर से जारी सूची के साथ प्रत्याशियों को पार्टी ने जीत की शुभकामनाएं भी दी हैं। इसके साथ पार्टी ने दावा किया है कि दिल्ली वालों का भरोसा कांग्रेस के साथ है।

ओखला से अरीबा खान को बनाया प्रत्याशी

इससे पहले जारी की गई तीसरी सूची में पार्टी ने पटेल नगर से पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ और ओखला से पार्षद अरीबा खान को अपना उम्मीदवार घोषित किया था। अन्य उम्मीदवारों में पार्टी ने किराड़ी से राजेश गुप्ता, मॉडल टाउन से कुंवर करण सिंह और हरि नगर से प्रेम शर्मा को भी अपना उम्मीदवार बनाया था। गोकलपुर विधानसभा सीट से प्रमोद कुमार जयंत की जगह ईश्वर बागड़ी को अपना उम्मीदवार बनाया गया है।

68 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है कांग्रेस

कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 21, दूसरी सूची में 26 और तीसरी सूची में 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी। अब तक कांग्रेस 68 उम्मीदवारों की सूची जारी कर चुकी है। दिल्ली विधानसभा की कुल 70 सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान होगा और 8 फरवरी को मतगणना के बाद नतीजे घोषित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ेंः- शॉर्ट सेलिंग कंपनी हिंडनबर्ग पर लगा ताला, गौतम अडानी को कराया था अरबों डॉलर का नुकसान

दिल्ली NCR में बारिश से बढ़ी ठंड, पंजाब में ऑरेंज अलर्ट, जानें आपके राज्य में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज