Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • रुआंसा चेहरा, लड़खड़ाती आवाज! चुनाव हारे केजरीवाल ने दिल्ली वालों से ये क्या कह दिया

रुआंसा चेहरा, लड़खड़ाती आवाज! चुनाव हारे केजरीवाल ने दिल्ली वालों से ये क्या कह दिया

केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हार गए हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने उन्हें 3182 वोटों से हरा दिया है। आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया, पटपड़गंज से अवध ओझा भी हार चुके हैं। कहा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल इस हार को पचा नहीं पा रहे। उन्होंने इस तरह वर्डिक्ट की उम्मीद नहीं की थी। इसी बीच केजरीवाल ने एक वीडियो जारी की है।

Arvind Kejriwal
inkhbar News
  • Last Updated: February 8, 2025 14:46:00 IST

नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हार गए हैं। भाजपा के प्रवेश वर्मा ने उन्हें 3182 वोटों से हरा दिया है। आम आदमी पार्टी के मनीष सिसोदिया, पटपड़गंज से अवध ओझा भी हार चुके हैं। आतिशी जीत गई हैं जबकि सौरभ और सत्येंद्र जैन हार गए हैं। केजरीवाल की हार आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका है। कहा जा रहा है कि अरविंद केजरीवाल इस हार को पचा नहीं पा रहे। उन्होंने इस तरह वर्डिक्ट की उम्मीद नहीं की थी। इसी बीच केजरीवाल ने एक वीडियो जारी की है।

जनता का निर्णय सिर माथे पर

अरविंद केजरीवाल ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि दिल्ली चुनाव के नतीजे आए हैं। जनता का जो भी फैसला है, उसे हम स्वीकार करते हैं। जनता का निर्णय सिर माथे पर। भाजपा को इस जीत के लिए बधाई। उम्मीद करता हूं कि जिस उम्मीद के साथ जनता ने उन्हें बहुमत दिया है, वो सभी आशाओं पर पूरा उतरें। हमने पिछले 10 वर्षों में स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में बहुत काम किया है। हम न केवल एक रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे बल्कि लोगों के बीच भी रहेंगे और उनकी सेवा करना जारी रखेंगे।

27 साल बाद भाजपा की वापसी

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर 5 फरवरी को वोटिंग हुई थी। भाजपा अब लगभग सरकार बनाते हुए दिख रही है। आप के बड़े-बड़े दिग्गज धराशाई हो चुके हैं। यह 27 साल बाद उसकी दिल्ली की सत्ता में वापसी होगी। 1993 में बीजेपी ने 49 सीटें जीतकर सरकार बनाई थी। 5 साल में 3 सीएम बने थे–मदन लाल खुराना, साहिब सिंह वर्मा और सुषमा स्वराज।

 

पूरे चुनाव में केजरीवाल से गद्दारी करता रहा ये AAP नेता, बीजेपी को खूब पहुंचाया फायदा

ये क्या हो गया! प्रवेश वर्मा से हारते ही सदमे में गए केजरीवाल, पत्नी सुनीता परेशान