Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • AAP, बीजेपी या कांग्रेस, कौन जीत रहा है दिल्ली चुनाव? iTV सर्वे में लोगों ने दिया सीधा जवाब

AAP, बीजेपी या कांग्रेस, कौन जीत रहा है दिल्ली चुनाव? iTV सर्वे में लोगों ने दिया सीधा जवाब

iTV नेटवर्क ने दिल्ली चुनाव को लेकर एक बड़ा सर्वे किया है। इस सर्वे में हमने दिल्ली चुनाव से जुड़े कई सवाल जनता से सीधे पूछे हैं। आइए जानते हैं सर्वे के नतीजे...

Arvind Kejriwal-Narendra Modi-Rahul Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: February 3, 2025 19:51:30 IST

नई दिल्ली। दिल्ली में करीब डेढ़ महीने से जारी ‘चुनावी भागदौड़’ अब खत्म हो गई है। सोमवार-3 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा का चुनाव प्रचार थम गया। अब 5 फरवरी को दिल्ली की जनता विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग करेगी। इसके बाद 8 फरवरी को चुनाव के परिणाम आएंगे।

इस बीच iTV नेटवर्क ने दिल्ली चुनाव को लेकर एक बड़ा सर्वे किया है। इस सर्वे में हमने दिल्ली चुनाव से जुड़े कई सवाल जनता से सीधे पूछे हैं। आइए जानते हैं सर्वे के नतीजे…

सवाल नंबर-1) AAP या बीजेपी, कौन जीत रहा है दिल्ली चुनाव?

AAP- 34%
बीजेपी- 43%
कांग्रेस किंगमेकर- 18%
कह नहीं सकते- 5%

सवाल नंबर-2) दिल्ली चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा क्या है?

फ्री योजना- 21%
भ्रष्टाचार- 41%
यमुना सफाई- 23%
एंटी इनकंबेंसी- 13%
कह नहीं सकते- 2%

सवाल नंबर-3) क्या महिला वोटर्स के फैसले से बदलेगा दिल्ली का चुनावी खेल?

हां- 61%
नहीं- 32%
कह नहीं सकते- 7%

सवाल-4) दिल्ली चुनाव में झाड़ू और कमल की सीधी लड़ाई या फिर पंजे की एंट्री से मुकाबला हुआ टाइट?

बीजेपी-AAP का ही मुकाबला- 65%
कांग्रेस से AAP को नुकसान- 30%
कह नहीं सकते- 5%

सवाल- 5) भाजपा ने दिल्ली में अपना मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है, इसके क्या मायने हैं?

फायदा होगा- 48%
नुकसान होगा- 31%
कह नहीं सकते- 21%

पांच फरवरी को डाले जाएंगे वोट

गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है।2020 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी।

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस को दिल्ली जिताने मैदान में उतरी राहुल-पायलट की जोड़ी! कर रही ऐसा धुआंधार प्रचार… AAP की हवा टाइट