Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • केजरीवाल के कारण नहीं हो पाया आप-कांग्रेस का गठबंधन, अजय माकन ने कर दिया खुलासा

केजरीवाल के कारण नहीं हो पाया आप-कांग्रेस का गठबंधन, अजय माकन ने कर दिया खुलासा

Delhi Assembly Elections: दिल्ली और हरियाणा विधानसभा चुनाव में गठबंधन नहीं होने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने आम आदमी पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है.

Kejiriwal and ajay
inkhbar News
  • Last Updated: January 18, 2025 21:06:08 IST

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने शनिवार 18 जनवरी, 2025 को कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) के बढ़ने से भारतीय जनता पार्टी को लाभ होता है और कांग्रेस को कमजोर करके राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा से मुकाबला नहीं किया जा सकता।

यह मेरी व्यक्तिगत राय है

कांग्रेस के कोषाध्यक्ष ने पार्टी के नए मुख्यालय इंदिरा भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी कहा, “यह मेरी व्यक्तिगत राय है कि आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करने से दिल्ली की जनता को नुकसान हुआ है और भाजपा को फायदा हुआ है।”

गठबंधन न होने के लिए AAP को ठहराया जिम्मेदार

माकन ने दिल्ली और हरियाणा विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन न करने के लिए केजरीवाल के नेतृत्व वाले दल को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, “हम हरियाणा और दिल्ली चुनावों में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन करना चाहते थे, लेकिन जैसे ही अरविंद केजरीवाल जेल से बाहर आए, उन्होंने यह घोषणा की कि वह (हरियाणा की) सभी 90 सीटों पर अलग से चुनाव लड़ेंगे। दिल्ली चुनाव के बाद आप ने यह भी घोषणा की थी कि वे अकेले ही दिल्ली चुनाव लड़ेंगे, जैसा कि गोपाल राय ने कहा था।”

शीला दीक्षित के समय कांग्रेस ने जीती थीं सभी सात सीटें

कांग्रेस नेता ने कहा, “जब शीला दीक्षित मुख्यमंत्री थीं, तब कांग्रेस ने दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर जीत हासिल की थी, लेकिन आप की सरकार बनने के बाद स्थिति बदल गई। भाजपा ने सभी सात सीटों पर कब्जा कर लिया। अब सवाल यह है कि भाजपा के साथ कौन है?” उनका कहना था कि जो दिल्ली में सभी सीटें जीतता है, वही देश में सरकार बनाता है।

AAP के बढ़ने से भाजपा को मिलता है फायदा

अजय माकन ने कहा, “केजरीवाल के बढ़ने से भाजपा को लाभ होता है। भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस का मजबूत होना जरूरी है। अगर मुख्य विपक्षी पार्टी कमजोर रहेगी तो भारतीय जनता पार्टी से कभी मुकाबला नहीं किया जा सकता।”

Read Also: गाजियाबाद के 13 साल पुराने अवैध निर्माणों पर चलेगा बुलडोजर,अब क्या करेंगे चाटुकार ?