Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की पहली लिस्ट, जानें किसे कहां से मिला टिकट?

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्ट ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम हैं।छतरपुर से ब्रह्मा सिंह तंवर चुनाव लड़ेंगे, तो वहीं किराड़ी से अनिल झा AAP उम्मीदवार होंगे।

Aatishi Kejriwal
inkhbar News
  • Last Updated: November 21, 2024 13:12:32 IST

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम हैं।

यहां देखें लिस्ट

1.छतरपुर से ब्रह्म सिंह तंवर चुनाव लड़ेंगे

2. किराड़ी से अनिल झा AAP उम्मीदवार होंगे

3. विश्वास नगर से दीपक सिंघला चुनाव लड़ेंगे

4. रोहतास नगर से सरिता सिंह AAP उम्मीदवार होंगी

5. लक्ष्मी नगर से BB त्यागी AAP उम्मीदवार होंगे

6. बदरपुर से राम सिंह नेता जी उम्मीदवार होंगे

7. सीलमपुर से जुबैर चौधरी AAP उम्मीदवार होंगे

8. सीमापुरी से वीर सिंह धींगान चुनाव लड़ेंगे

9. घोंडा से गौरव शर्मा चुनाव लड़ेंगे

10. करावल नगर से मनोज त्यागी AAP प्रत्याशी होंगे

11. मटियाला से सोमेश शौकीन AAP के उम्मीदवार होंगे

नए नेताओं को मिला मौका

आम आदमी पार्टी ने अपनी पहली लिस्ट में उन नेताओं को भी टिकट दिया है जो भाजपा और कांग्रेस को छोड़कर पिछले कुछ महीनों में आप में शामिल हुए हैं। इनमें अनिल झा, बीबी त्यागी, वीर सींह धींगान और सोमेश शौकीन समेत छह उम्मीदवार शामिल हैं। आपको बता दें दिल्ली विधानसभा चुनाव तीन महीनें बाद होंगे। चुनाव आयोग ने अभी तारीखों को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

ये भी पढ़ेंः- अडानी को तुरंत गिरफ्तार करो! राहुल ने मोदी के सामने रख दी बड़ी डिमांड, बोले-अब…

पेट को कम करने के लिए सोने से पहले इस चीज का करें सेवन, फायदे…