Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • चुनाव घोषित होते ही केजरीवाल ने चली बड़ी चाल, बीजेपी-कांग्रेस की सिट्टी-पिट्टी गुम!

चुनाव घोषित होते ही केजरीवाल ने चली बड़ी चाल, बीजेपी-कांग्रेस की सिट्टी-पिट्टी गुम!

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजधानी का सियासी पारा बढ़ चुका है। इस बीच पिछले 10 सालों से दिल्ली राज्य की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने अपना स्पेशल कैंपेन लॉन्च कर दिया है।

Arvind Kejriwal-Virendra Sachdeva-Sandeep Dixit
inkhbar News
  • Last Updated: January 7, 2025 19:00:19 IST

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो चुका है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने मंगलवार को दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर वोटिंग की तारीखों का ऐलान किया। चुनाव आयुक्त ने बताया कि दिल्ली में 5 फरवरी को सभी सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 8 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित होंगे।

राजधानी का सियासी पारा बढ़ा

दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही राजधानी का सियासी पारा बढ़ चुका है। इस बीच पिछले 10 सालों से दिल्ली राज्य की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी ने अपना स्पेशल कैंपेन लॉन्च कर दिया है। इस चुनावी कैंपेन के जरिए AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल लगातार तीसरी बार दिल्ली विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल करना चाहते हैं।

आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल का यह कैंपेन 5 प्वाइंट पर आधारित हैं। आइए जानते हैं कि ये पांच प्वाइंट है क्या…

1- दिल्ली के लोगों के बीच केजरीवाल की भाई और बेटे की तरह इमेज बनाई जाएगी।
2- AAP के कार्यकर्ता इमोशनल अपील के जरिए हर योजना के बारे में लोगों को बताएंगे।
3- लोगों को ये बताया जाएगा कि कैसे अरविंद केजरीवाल हर वर्ग का सम्मान करते हैं।
4- लोगों का गुस्सा शांत करने के लिए उनसे हर हफ्ते संवाद किया जाएगा।
5- दिल्ली वासियों के दिमाग में खासकर महिलाओं के दिमाग में ये बात बिठाई जाएगी कि अगर AAP की सरकार गई तो मुफ्त वाली योजनाएं बंद हो जाएंगी।

साल 2020 चुनाव का परिणाम

2020 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी। 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में कामयाब रही। आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर हासिल किया था। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद एक्शन में अरविंद केजरीवाल, भाजपा को गजब धोया