नई दिल्ली। दिल्ली में बीजेपी का 27 सालों का सत्ता का सूखा खत्म होने जा रहा है। अभी तक के चुनावी नतीजों में बीजेपी 46 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत से सत्ता में काबिज होते दिख रही है। वहीं, पिछले 10 सालों से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) सिर्फ 24 सीटों पर सिमटती हुई दिख रही है।
चुनावी नतीजों में आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता हार रहे हैं। AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री आतिशी और सौरभ भारद्वाज अपनी-अपनी सीटों पर पीछे चल रहे हैं।
इसके अलावा चुनाव से ऐन पहले AAP में शामिल हुए UPSC टीचर अवध ओझा भी पटपड़गंज सीट से काफी पीछे चल रहे हैं। 7 राउंड की गिनती के बाद अवध ओझा 15 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रहे हैं। पटपड़गंज में बीजेपी के रवि नेगी को अभी तक 42263 वोट मिले हैं, वहीं अवध ओझा को 26647 वोट मिले हैं।
इस बीच सोशल मीडिया पर काउंटिंग सेंटर का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में बीजेपी उम्मीदवार रवि नेगी, अवध ओझा से हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा की जा रही है। कई लोगों का कहना है कि चुनाव हारता देख ओझा जी ने अब बीजेपी से हाथ मिला लिया है।
#DelhiElections2025 | BJP’s Ravinder Singh Negi from Patparganj assembly seat shakes hand with AAP’s candidate Avadh Ojha at CWG Sports Complex counting centre. Congress’ candidate Anil Chaudhary is also prsent
AAP’s Avadh Ojha trailing from the Patparganj seat, and BJP’s… pic.twitter.com/sMyOq8T26B
— ANI (@ANI) February 8, 2025
बता दें कि 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली थी। 2015 के चुनाव में जहां AAP ने 70 में 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं 2020 के दिल्ली चुनाव में AAP को 70 में से 62 सीटों पर जीत मिली थी।
इस दौरान दोनों ही बार पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके अलावा 2013 के चुनाव में AAP, कांग्रेस के साथ मिलकर 49 दिनों की सरकार चला चुकी है। उस वक्त भी केजरीवाल दिल्ली के सीएम बने थे। केजरीवाल कुल मिलाकर 3 बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
चुनावी हार सामने देख AAP में झगड़ा शुरू! तमतमाते हुए केजरीवाल के घर में घुसा ये बड़ा नेता