Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • दिल्ली के दंगल में उतरीं भगवंत मान की पत्नी, केजरीवाल के लिए घर-घर जाकर मांग रहीं वोट

दिल्ली के दंगल में उतरीं भगवंत मान की पत्नी, केजरीवाल के लिए घर-घर जाकर मांग रहीं वोट

दिल्ली चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 40 स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की है, उसमें भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर का नाम शामिल नहीं है। लेकिन वह दिल्ली चुनाव में...

Gurpreet Kaur-Arvind Kejriwal
inkhbar News
  • Last Updated: January 24, 2025 21:41:06 IST

नई दिल्ली। दिल्ली में 5 फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पंजाब की AAP सरकार के कई मंत्री और विधायक भी दिल्ली में पार्टी के लिए प्रचार करने पहुंचे हैं। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर भी दिल्ली में AAP के लिए प्रचार कर रही हैं। गुरप्रीत घर-घर जाकर अरविंद केजरीवाल के लिए वोट मांग रही है।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं हैं

बता दें कि दिल्ली चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) ने 40 स्टार प्रचारकों की जो सूची जारी की है, उसमें भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर का नाम शामिल नहीं है। लेकिन वह दिल्ली चुनाव में पूरी तरह से सक्रिय हैं। गुरप्रीत लगातार विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशियों के समर्थन में घर-घर जाकर प्रचार कर रही हैं।

लोकसभा में भी संभाली थी कमान

मालूम हो कि यह पहली बार नहीं है जब भगवंत मान की पत्नी गुरप्रीत कौर आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार के लिए उतरी हैं। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान भी गुरप्रीत अपने गृह जिले संगरूर में काफी सक्रिय थीं। इसके बाद जालंधर के उप-चुनाव में भी गुरप्रीत कौर ने कमान संभाली थी। वो ना सिर्फ कैंप हाउस में रहकर खुद शिकायतें सुनती थीं, बल्कि वह प्रचार करने के लिए जमीन पर भी जाती थीं।

5 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है।2020 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी।

साल 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में कामयाब रही। आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर हासिल किया था। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र की तरह दिल्ली जीतेगी बीजेपी! अपने इस नेता को चुनावी दंगल में उतारा… घबराए केजरीवाल