Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • AAP को बड़ा झटका, बीच चुनाव में केजरीवाल का साथ छोड़ गए ये दो बड़े नेता

AAP को बड़ा झटका, बीच चुनाव में केजरीवाल का साथ छोड़ गए ये दो बड़े नेता

बता दें कि आम आदमी पार्टी के लिए यह चुनाव काफी मुश्किलों भरा बताया जा रहा है। AAP को सत्ता विरोधी लहर से बचने के लिए अपने....

Arvind Kejriwal
inkhbar News
  • Last Updated: January 17, 2025 20:13:30 IST

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। ‘आप’ के दो पार्षद बीच चुनाव में बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

भाजपा में शामिल होने वाले AAP के पार्षदों का नाम रविंद्र सोलंकी और नरेंद्र गिरसा है। दोनों नेताओं ने 2022 के दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी।

10 साल से सत्ता में है AAP

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी पिछले 10 सालों से दिल्ली की सत्ता में है। 2015 के विधानसभा चुनाव में जहां AAP ने 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं 2020 के चुनाव में पार्टी को 70 में से 62 सीट पर जीत मिली। लेकिन इस बार कहा जा रहा है कि पार्टी की राह मुश्किल होने वाली है।

AAP के लिए मुश्किल चुनाव

बता दें कि आम आदमी पार्टी के लिए यह चुनाव काफी मुश्किलों भरा बताया जा रहा है। AAP को सत्ता विरोधी लहर से बचने के लिए अपने 70% विधायकों का टिकट काटना पड़ रहा है। इसके साथ ही मनीष सिसोदिया जैसे दिग्गज नेता को अपनी सीट बदलनी पड़ी है।

पांच फरवरी को होगी वोटिंग

बता दें कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है।2020 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी।

साल 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में कामयाब रही। आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर हासिल किया था। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

यह भी पढ़ें-

उन्होंने तो कुछ भी… केजरीवाल पर कांग्रेस का सबसे तीखा हमला, बीजेपी वाले भी हैरान!