Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • AAP में बड़ी दरार… दिल्ली हारे केजरीवाल का मोबाइल नंबर भगवंत मान ने किया ब्लॉक!

AAP में बड़ी दरार… दिल्ली हारे केजरीवाल का मोबाइल नंबर भगवंत मान ने किया ब्लॉक!

दिल्ली चुनाव के नतीजों में जहां भाजपा को 45 से ज्यादा सीटों पर जीत मिली है। वहीं, AAP 30 से कम सीटों पर सिमट गई। दिल्ली में AAP की हार पर बीजेपी ने चुटकी ली है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट में लिखा है...

Arvind Kejriwal and Bhagwant Mann
inkhbar News
  • Last Updated: February 8, 2025 12:22:48 IST

नई दिल्ली। साल 2015 से 2020 तक दिल्ली पर एकछत्र राज करने वाली आम आदमी पार्टी (AAP) अब सत्ता से बेदखल हो गई है। शनिवार-8 फरवरी को आए दिल्ली चुनाव के नतीजों में बीजेपी ने पूर्ण बहुमत हासिल किया है। चुनाव में जहां भाजपा को 45 से ज्यादा सीटों पर जीत मिली है। वहीं, AAP 30 से कम सीटों पर सिमट गई।

बीजेपी ने ली AAP की चुटकी

दिल्ली में AAP की हार पर बीजेपी ने चुटकी ली है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया है। इस ट्वीट में लिखा है, ‘सूत्र बता रहे हैं की भगवंत मान साहब ने केजरीवाल का फ़ोन नंबर ब्लॉक कर दिया है।’

प्रदेश अध्यक्ष ने कही बड़ी बात…

दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री के नाम को लेकर बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि मुख्यमंत्री के नाम का फैसला पार्टी हाईकमान लेगा। सचदेवा ने कहा कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने चुनाव में काफी कड़ी मेहनत की। यह जीत हमारे शीर्ष नेतृत्व की जीत है। हमने मुद्दों के आधार पर दिल्ली का चुनाव लड़ा, लेकिन अरविंद केजरीवाल ने चुनाव को मुद्दों से भटकाने की पूरी कोशिश की।

2015, 2020 में AAP की जीत

गौरतलब है कि 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है। 2015 के चुनाव में जहां AAP ने 70 में 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं 2020 के दिल्ली चुनाव में AAP को 70 में से 62 सीटों पर जीत मिली थी।

इस दौरान दोनों ही बार पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके अलावा 2013 के चुनाव में AAP, कांग्रेस के साथ मिलकर 49 दिनों की सरकार चला चुकी है। उस वक्त भी केजरीवाल दिल्ली के सीएम बने थे। केजरीवाल कुल मिलाकर 3 बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें-

केजरीवाल की ये गलती सिसोदिया-आतिशी सबको ले डूबी, जानें दिल्ली में AAP के बुरी तरह हारने की वजह