नई दिल्ली। दिल्ली में कल नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह होगा। रामलीला मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर हैं। बीजेपी से जुड़े सूत्रों की मानें तो कार्यक्रम में हर क्षेत्र के करीब 30 हजार मेहमानों को न्योता भेजा गया है। इसमें प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री, भाजपा और NDA शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री तो शामिल होंगे ही। इसके अलावा उद्योगपति, फिल्म स्टार, क्रिकेट खिलाड़ी, साधु-संत और राजनयिक भी शपथ समारोह में शामिल होंगे।
केजरीवाल को न्योता नहीं!
इस बीच शपथ ग्रहण के एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को घर पर बैठकर दिल्ली के सीएम का शपथ ग्रहण कार्यक्रम देखना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को सब सिखा दिया है। अब डबल इंजन की सरकार दिल्ली की स्थिति में सुधार करेगी।
केंद्रीय मंत्री करंदलाजे के बयान के बाद अब चर्चा तेज हो गई है कि क्या बीजेपी पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को शपथ समारोह में शामिल होने का न्योता नहीं देगी। मालूम हो कि राजनीतिक शिष्टाचार के तहत नई सरकार हमेशा विपक्षी नेताओं को शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बुलाती है। अब देखना होगा कि केजरीवाल को न्योता मिलता है या नहीं।
दिल्ली चुनाव हारी AAP
मालूम हो कि दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। यहां पार्टी ने अपनी 10 साली पुरानी सत्ता गंवा दी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल के बाद दिल्ली में सरकार बनाई है। चुनाव में बीजेपी को 70 में से 48 सीटों पर जीत मिली। वहीं AAP को सिर्फ 22 सीटों पर ही सफलता मिली।
यह भी पढ़ें-
केजरीवाल की ये गलती सिसोदिया-आतिशी सबको ले डूबी, जानें दिल्ली में AAP के बुरी तरह हारने की वजह