Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • फर्जी वोटिंग से दिल्ली चुनाव जीतेगी बीजेपी! केजरीवाल बोले- शाह का पूरा प्लान तैयार

फर्जी वोटिंग से दिल्ली चुनाव जीतेगी बीजेपी! केजरीवाल बोले- शाह का पूरा प्लान तैयार

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है।

Arvind Kejriwal-Amit Shah
inkhbar News
  • Last Updated: February 2, 2025 16:18:59 IST

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने एक वीडियो मैसेज जारी कर कहा है कि भाजपा फर्जी वोटिंग के जरिए दिल्ली का चुनाव जीतना चाहती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी पहले झुग्गी वालों को 3 हजार रुपये देकर फर्जी वोटर डलवाएगी और फिर उन्हें जेल भिजवा देगी।

पांच फरवरी को सभी सीटों होगी वोटिंग

दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है। 2020 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी।

2020 के चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में कामयाब रही। आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर हासिल किया था। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

एक करोड़ 55 लाख वोटर्स डालेंगे वोट

चुनाव आयोग के मुताबिक दिल्ली में कुल एक करोड़ 55 लाख वोटर्स हैं। इसमें 83 लाख से ज्यादा पुरुष मतदाता और 79 लाख महिला वोटर्स हैं। 830 ऐसे वोटर्स हैं, जिनकी उम्र 100 से अधिक है। पहली बार वोट डालने वाले युवाओं की संख्या 0.8 लाख है। 33 हजार 330 पोलिंग स्टेशन बनाये जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली में वोटिंग से 5 दिन पहले केजरीवाल को बड़ा झटका, एक साथ 7 AAP विधायकों ने छोड़ी पार्टी