नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी हार का सामना करना पड़ा है। शनिवार को आए दिल्ली चुनाव परिणाम में बीजेपी को जहां 70 में 45 से ज्यादा सीटों पर जीत मिली। वहीं, AAP 30 से कम सीटों पर सिमट गई। इस बीच सियासी गलियारों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई राजनीतिक विश्लेषकों का दावा है कि अब आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट होगी।
सियासी जानकारों का दावा है कि अब AAP के कई बड़े नेता पार्टी छोड़ेंगे। इन नेताओं में कई बड़े नाम शामिल हो सकते हैं, जिन्हें केजरीवाल का काफी माना जाता रहा है। इसके साथ ही कई राज्यों में AAP में टूट देखी जा सकती है, पार्टी के बड़े नेता अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़ सकते हैं। आने वाले सालों में जब पंजाब और फिर गुजरात में विधानसभा के चुनाव होंगे वहां भी पार्टी के प्रदर्शन पर दिल्ली चुनाव का असर दिख सकता है।
गौरतलब है कि 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली है। 2015 के चुनाव में जहां AAP ने 70 में 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं 2020 के दिल्ली चुनाव में AAP को 70 में से 62 सीटों पर जीत मिली थी।
इस दौरान दोनों ही बार पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके अलावा 2013 के चुनाव में AAP, कांग्रेस के साथ मिलकर 49 दिनों की सरकार चला चुकी है। उस वक्त भी केजरीवाल दिल्ली के सीएम बने थे। केजरीवाल कुल मिलाकर 3 बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
केजरीवाल की ये गलती सिसोदिया-आतिशी सबको ले डूबी, जानें दिल्ली में AAP के बुरी तरह हारने की वजह