Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • CM आतिशी का PA 15 लाख कैश के साथ पकड़ा गया, केजरीवाल के खिलाफ भी दर्ज हुई FIR

CM आतिशी का PA 15 लाख कैश के साथ पकड़ा गया, केजरीवाल के खिलाफ भी दर्ज हुई FIR

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के पीए पंकज को 15 लाख रुपये के साथ गिरीखंड नगर में पकड़ा गया है. उधर, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है. यमुना के पानी में जहर मिलाने वाले उनके बयान को लेकर शाहबाद के रहने वाले जगमोहन की शिकायत पर कार्रवाई हुई है.

Delhi CM atishi and kejiriwal
inkhbar News
  • Last Updated: February 4, 2025 22:35:47 IST

नई दिल्ली: दिल्ली में बुधवार को मतदान होना है, इस बीच मुख्यमंत्री आतिशी के निजी सहायक पंकज को 15 लाख रुपये के साथ गिरीखंड नगर में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज की गई है। केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया था। इस मामले में शाहबाद के निवासी जगमोहन मनचंदा की शिकायत पर केजरीवाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 192, 196(1), 197(1), 248(a) और 299 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।

हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काया है

जगमोहन मनचंदा ने अपनी शिकायत में कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान से हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को भड़काया है और साथ ही दो राज्यों के लोगों को उकसाया है। केजरीवाल ने दावा किया था कि दिल्ली को पीने का पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आता है, जिसमें यमुना नदी का पानी भी शामिल है। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा की बीजेपी सरकार ने यमुना से आने वाले पानी में जहर मिलाकर दिल्ली भेज दिया था।

केजरीवाल ने किया दावा

केजरीवाल के बयान के संदर्भ में शिकायत में कहा गया कि यह दिल्ली जल बोर्ड के इंजीनियरों की सूझबूझ थी जिन्होंने इस पानी को दिल्ली में आने से पहले ही रोक लिया। उनका कहना था कि अगर यह पानी दिल्ली में पहुंच जाता तो कई लोगों की जान जा सकती थी और यह एक तरह का नरसंहार हो सकता था। केजरीवाल ने दावा किया कि यह हादसा बड़े पैमाने पर हो सकता था, अगर दिल्ली की सीमा में यह पानी घुस जाता।

केजरीवाल ने भड़काऊ बयान दिया

इस विवाद पर चुनाव आयोग ने केजरीवाल से उनके आरोपों पर सबूत पेश करने को कहा था। बीजेपी और कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केजरीवाल ने बिना किसी ठोस प्रमाण के गंभीर और भड़काऊ बयान दिए हैं, जिससे जनता में डर और तनाव फैल सकता है। आयोग ने केजरीवाल से 29 जनवरी तक अपना जवाब देने को कहा था।

झूठा प्रचार कर रहे केजरीवाल

दिल्ली चुनाव के बीच यमुना पानी विवाद ने न केवल दिल्ली बल्कि हरियाणा में भी खूब सुर्खियां बटोरीं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल पर हमला करते हुए कहा कि वे अपनी प्रशासनिक विफलताओं को छिपाने के लिए झूठा प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने यह बयान दिल्ली चुनाव के दौरान बीजेपी प्रत्याशी मनोज शौकीन के समर्थन में नांगलोई में जनसभा के दौरान दिया।

Read Also: राहुल गांधी ने फिर करवाई अपनी बेइज्जती? फैक्ट चेक किए बिना लगे बड़बड़ाने ! फोन बना खिल्ली उड़ाने की वजह

Tags