Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • आतिशी-केजरीवाल ने जो सपने में नहीं सोचा होगा, CM रेखा गुप्ता ने ले लिया ऐसा फैसला, बौखलाई AAP!

आतिशी-केजरीवाल ने जो सपने में नहीं सोचा होगा, CM रेखा गुप्ता ने ले लिया ऐसा फैसला, बौखलाई AAP!

सीएम रेखा गुप्ता ने ऐसा फैसला लिया, जिसकी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने उम्मीद भी नहीं की होगी। मुख्यमंत्री रेखा के इस फैसले से 'आप' बौखला गई है। AAP के नेताओं ने इसे लेकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।

Rekha Gupta-Arvind Kejriwal-Atishi
inkhbar News
  • Last Updated: February 24, 2025 16:53:12 IST

नई दिल्ली। दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता लगातार एक्शन मूड में नजर आ रही हैं। इस बीच सोमवार-24 फरवरी को सीएम रेखा गुप्ता ने ऐसा फैसला लिया, जिसकी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं ने उम्मीद भी नहीं की होगी। मुख्यमंत्री रेखा के इस फैसले से ‘आप’ बौखला गई है। AAP के नेताओं ने इसे लेकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।

आइए जानते हैं कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का ये फैसला कौनसा है, जिसपर आम आदमी पार्टी के नेता बौखलाए हुए हैं….

बता दें कि 25 जनवरी 2022 को अरविंद केजरीवाल ने बतौर मुख्यमंत्री फैसला लिया था कि अब दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों में बाबा साहेब अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर लगाई जाएगी। नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल के इस फैसले को पलटा दिया है। उन्होंने सीएम आवास में अब तीन तस्वीरें लगवा दी हैं, इनमें एक तस्वीर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की है, दूसरी तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की है और तीसरी तस्वीर महात्मा गांधी की है।

20 फरवरी को ली शपथ

बीजेपी नेता और शालीमार विधानसभा सीट से विधायक रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस दौरान उनके साथ 6 बीजेपी नेताओं ने भी मंत्री पद की शपथ ली, जिसमें प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा, मनजिंदर सिंह सिरसा, आशीष सूद और पंकज सिंह शामिल हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अलावा एनडीए शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और बड़े नेता शामिल हुए।

चुनाव में मिला पूर्ण बहुमत

गौरतलब है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। यहां पार्टी ने अपनी 10 साली पुरानी सत्ता गंवा दी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल के बाद दिल्ली में सरकार बनाई है। चुनाव में बीजेपी को 70 में से 48 सीटों पर जीत मिली। वहीं AAP को सिर्फ 22 सीटों पर ही सफलता मिली।

यह भी पढ़ें-

विजेंद्र गुप्ता बने दिल्ली विधानसभा के स्पीकर, सीएम रेखा गुप्ता ने रखा प्रस्ताव

Tags

Delhi News