Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • दिल्ली का दंगल जीतने के लिए कांग्रेस ने लगाया पूरा जोर, अब तक 6 गारंटियां घोषित

दिल्ली का दंगल जीतने के लिए कांग्रेस ने लगाया पूरा जोर, अब तक 6 गारंटियां घोषित

दें कि 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का खाता तक नहीं खुला था। 1998 से 2013 तक दिल्ली में सरकार चलाने वाली कांग्रेस अब अपना खोया हुआ जनाधार वापस पाना चाहती है। इसके लिए पार्टी ने...

Rahul Gandhi-Mallikarjun Kharge and Arvind Kejriwal
inkhbar News
  • Last Updated: January 16, 2025 20:36:46 IST

नई दिल्ली। दिल्ली में अपना खोया जनाधार वापस पाने के लिए कांग्रेस ने एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा दिया है। पार्टी लगातार दिल्ली की जनता के लिए चुनावी गारंटियां घोषित कर रही है। जिनमें बड़े-बड़े वादे किए जा रहे हैं। कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव के लिए अब तक कुल 6 गारंटियां घोषित की हैं। आइए जानते हैं सभी 6 गारंटियों के बारे में…

कांग्रेस की 6 गारंटियां…

1- प्यारी दीदी योजना- इसके तहत दिल्ली में कांग्रेस की सरकार बनने पर यहां की महिलाओं को 2,500 रुपए महीना दिया जाएगा।

2- जीवन रक्षा योजना- इस योजना के तहत कांग्रेस पार्टी दिल्ली में सरकार आने पर यहां के सभी लोगों को 25-25 लाख रुपए का बीमा देगी।

3- युवा उड़ान योजना- इस योजना के जरिए कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को एक साल तक हर माह 8,500 रुपए देने का वादा किया है।

4- 500 रुपए का सिलेंडर- इस योजना के तहत कांग्रेस ने दिल्ली की जनता से वादा किया है कि वह 500 रुपए का सिलेंडर देगी।

5- फ्री राशन किट- कांग्रेस ने वादा किया है कि वह फ्री राशन किट देगी। इस राशन किट में 2 किलो चीनी, 1 लीटर तेल, 6 किलो दाल और 250 ग्राम चाय पत्ती होगी।

6- 300 यूनिट तक फ्री बिजली- इस योजना के तहत कांग्रेस पार्टी दिल्ली में सरकार आने पर 300 यूनिट तक फ्री बिजली देगी।

2015, 2020 में नहीं खुला था खाता

बता दें कि 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का खाता तक नहीं खुला था। 1998 से 2013 तक दिल्ली में सरकार चलाने वाली कांग्रेस अब अपना खोया हुआ जनाधार वापस पाना चाहती है। इसके लिए पार्टी ने इस बार तय किया है कि वह पूरी ताकत से दिल्ली का चुनाव लड़ेगी। बताया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के कई दलों ने कांग्रेस पर दबाव डालने की कोशिश की कि वह ताकत से चुनाव ना लड़े जिससे AAP का नुकसान ना हो, लेकिन कांग्रेस पर इस दबाव का कोई असर नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें-

CM आतिशी या अलका लांबा कौन है मालदार, कौन बेकार, किसके खाते में कितना पैसा!

Tags

Delhi News