Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • Delhi Election 2025: किस्मत EVM में कैद, शाम 5 बजे तक 57.70% मतदान

Delhi Election 2025: किस्मत EVM में कैद, शाम 5 बजे तक 57.70% मतदान

दिल्ली की चुनावी लड़ाई मुख्य रूप से तीन पार्टियों- AAP, कांग्रेस और बीजेपी के बीच बताई जा रही है। इनमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, भाजपा 68 सीटों पर लड़ रही है, दो सीटें बीजेपी ने अपने सहयोगियों को दी है।

Delhi Election 2025
inkhbar News
  • Last Updated: February 5, 2025 19:14:24 IST

नई दिल्ली। दिल्ली की जनता ने विधानसभा चुनाव-2025 के लिए अपना फैसला मतपेटियों में बंद कर दिया है। अब सभी को 8 फरवरी यानी नतीजे वाले दिन का इंतजार है। अभी तक चुनाव आयोग ने शाम 5 बजे तक के मतदान के आंकड़े जारी किए हैं। EC ने बताया कि शाम 5 बजे तक 57.70% वोटिंग हुई है।

13 हजार बूथ बनाए गए थे

बता दें कि चुनाव आयोग ने दिल्ली की सभी 70 सीटों पर वोटिंग के लिए करीब 13 हजार से अधिक पोलिंग स्टेशन बनाए थे, जहां पर दिल्ली की जनता ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। चुनाव आयोग ने बताया कि निर्दलीयों और सभी पार्टियों के उम्मीदवारों को मिलाकर कुल 699 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

तीनों दलों के बीच है लड़ाई

दिल्ली की चुनावी लड़ाई मुख्य रूप से तीन पार्टियों- AAP, कांग्रेस और बीजेपी के बीच बताई जा रही है। इनमें आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। वहीं, भाजपा 68 सीटों पर लड़ रही है, दो सीटें बीजेपी ने अपने सहयोगियों को दी है।

यह भी पढ़ें- 

Delhi Exit Poll Results 2025 Live: झाड़ू मुक्त होगी दिल्ली, एग्जिट पोल्स का दावा- अबकी बार ‘कमल सरकार’