Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • Delhi Election 2025: राहुल गांधी निकले घर से बाहर, देखी लंदन-पेरिस वाली दिल्ली

Delhi Election 2025: राहुल गांधी निकले घर से बाहर, देखी लंदन-पेरिस वाली दिल्ली

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के पेरिस वाली दिल्ली का मजाक उड़ाया है। इसी के साथ उन्होंने केजरीवाल के भ्रष्टाचार को खत्म करने वाले वादों पर भी सवाल उठाए।

Rahul Gandhi
inkhbar News
  • Last Updated: January 14, 2025 18:39:37 IST

नई दिल्ली : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली को पेरिस जैसा बनाने का तंज कसा है। अरविंद केजरीवाल के पिछली बार किए गए वादों का मजाक उड़ाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली को पेरिस और लंदन जैसा खूबसूरत बनाया है।

एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वह नहर के किनारे टहलते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए राहुल गांधी ने लिखा, “ये है अरविंद केजरीवाल की ‘चमकती’ दिल्ली- पेरिस वाली दिल्ली।” पोस्ट किए वीडियो में राहुल गांधी ने कहा कि देखों जरा ये चमकती हुई दिल्ली है, पेरिस जैसी दिल्ली है. हर जगह की यही हाल है.

 

कब शुरू हुई जुबानी जंग

राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल के बीच जुबानी जंग तब शुरू हुई जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीलमपुर की एक रैली में केजरीवाल पर हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा, “अरविंद केजरीवाल ने भ्रष्टाचार खत्म करने की बात की, क्या उन्होंने भ्रष्टाचार खत्म किया? जिस तरह मोदीजी झूठे वादे करके प्रचार करते हैं, केजरीवाल भी वही रणनीति अपना रहे हैं।”

साल 2019 में क्या बोले थे केजरीवाल?

2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान अरविंद केजरीवाल ने दावा किया था कि अगर आम आदमी पार्टी राजधानी की सभी सातों सीटों पर जीतती है तो दिल्ली को दूसरी राजधानियों की तरह खूबसूरत बनाया जाएगा। उस समय केजरीवाल ने कहा था, “दिल्ली में हर जगह गंदगी और कूड़ा-कचरा देखा जा सकता है। दिल्ली से कई लोग विदेश घूमने गए होंगे। दूसरे देशों की राजधानियों का उदाहरण लें। पेरिस, लंदन, वाशिंगटन, टोक्यो और दूसरे विकसित देशों की राजधानियाँ हैं। वे शहर बहुत खूबसूरत हैं।”

दिल्ली को खूबसूरत बनाने की बात

केजरीवाल ने कहा था, “हम दिल्ली को उतनी ही खूबसूरत बना सकते हैं, जितनी वह है। अगर हम आप दिल्ली के अस्पतालों और स्कूलों को बेहतर बना सकें और पूरे शहर को सीसीटीवी कैमरों से जोड़ सकें, तो हम दिल्ली को गंदगी और कचरे से भी मुक्त कर सकते हैं।”

 

 

यह भी पढ़ें :-

रमेश बिधूड़ी के बयान पर रॉबर्ट वाड्रा ने पत्नी का रखा पक्ष, कहा- मुद्दों से भटकने का किया काम

दिल्ली के 400 स्कूलों में बम की धमकी देने वाला गिरफ्तार, अफजल गुरु से जुड़ा तार

भारत सरकार जल्द ही मार्क जुकरबर्ग से जवाब-तलब करेगी, भ्रामक जानकारी फैलाने का आरोप