Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • Delhi Election 2025: केजरीवाल के समर्थन में फिर खड़ी हुई उद्धव की शिवसेना, कहा- वो सारे वादे पूरे करेंगे

Delhi Election 2025: केजरीवाल के समर्थन में फिर खड़ी हुई उद्धव की शिवसेना, कहा- वो सारे वादे पूरे करेंगे

शिवसेना यूबीटी की की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि हमें अरविंद केजरीवाल पर पूरा भरोसा है। हमें उम्मीद है कि केजरीवाल जी और उनकी सरकार दिल्ली की जनता से किए गए सारे वादें पूरी करेगी।

Uddhav Thackeray on waqf amendment bill
inkhbar News
  • Last Updated: January 31, 2025 14:37:39 IST

नई दिल्ली। विपक्षी गठबंधन INDIA के नेता दिल्ली चुनाव 2025 में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं। जहां एक ओर समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव केजरीवाल के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं, वहीं महाराष्ट्र की शिवसेना (UBT) ने भी एक बार फिर से AAP को समर्थन देने का ऐलान किया है।

शिवसेना यूबीटी की की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा है कि हमें अरविंद केजरीवाल पर पूरा भरोसा है। हमें उम्मीद है कि केजरीवाल जी और उनकी सरकार दिल्ली की जनता से किए गए सारे वादें पूरी करेगी।

कांग्रेस ने AAP के खिलाफ मोर्चा खोला

बता दें कि कांग्रेस पार्टी इस बार अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूरी मजबूती से चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर सियासी हमला कर रहे हैं। राहुल ने केजरीवाल को यमुना का पानी पीने की चुनौती दी है।

पांच फरवरी को डाले जाएंगे वोट

गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है।2020 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी।

साल 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में कामयाब रही। आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर हासिल किया था। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।