Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • दिल्ली चुनाव: इन 5 सीटों पर AAP को जोरदार टक्कर देगी AIMIM, ओवैसी ने बनाया धांसू प्लान!

दिल्ली चुनाव: इन 5 सीटों पर AAP को जोरदार टक्कर देगी AIMIM, ओवैसी ने बनाया धांसू प्लान!

हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी AIMIM भी दिल्ली का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। ओवैसी की पार्टी ने दिल्ली में अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।

Asaduddin Owaisi-Arvind Kejriwal
inkhbar News
  • Last Updated: January 3, 2025 16:48:06 IST

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सगर्मियां बढ़ी हुई हैं। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने जहां सबसे पहले अपने कैंपेन की शुरूआत कर दी। वहीं, कांग्रेस और बीजेपी भी अब चुनावी मैदान में कूद गई है। इस बीच हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने ऐलान किया है कि उनकी पार्टी AIMIM भी दिल्ली का विधानसभा चुनाव लड़ेगी। ओवैसी की पार्टी ने दिल्ली में अपना चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है।

इस बीच आइए आपको बताते हैं दिल्ली की उन 5 विधानसभा सीटों के बारे में, जहां पर AIMIM कमाल दिखा सकती है…

पहली सीट- सीलमपुर

सीलमपुर विधानसभा सीट पर ओवैसी पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रह सकता है। यह सीट दिल्ली की सबसे ज्यादा मुस्लिम बाहुल्य सीट है। यहां पर 60 फीसदी मुस्लिमों की आबादी है। पिछले कई विधानसभा चुनावों से सीलमपुर में मुस्लिम विधायक ही चुना जाता रहा है।

दूसरी सीट- मटिया महल

दिल्ली की मटिया महल विधानसभा सीट पर भी AIMIM कमाल दिखा सकती है। इस सीट पर करीब 55 फीसदी मुस्लिम मतदाता हैं। यह सीट पहले कांग्रेस और अब आम आदमी पार्टी का गढ़ है। बताया जा रहा है कि इस सीट पर ओवैसी की पार्टी, AAP को सीधी टक्कर दे सकती है। बता दें कि दिल्ली की मशहूर जामा मस्जिद भी इसी विधानसभा क्षेत्र में आती है।

तीसरी सीट- ओखला

ओखला विधानसभा सीट पर भी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रह सकता है। इस सीट पर 50 फीसदी के करीब मुस्लिम मतदाता हैं। बताया जा रहा है कि ओखला सीट पर ओवैसी की पार्टी की अगर जोर लगाती है तो फिर आम आदमी पार्टी को यहां नुकसान झेलना पड़ सकता है।

चौथी सीट- बल्लीमारान

दिल्ली की बल्लीमारान विधानसभा सीट पर AIMIM को ठीक-ठाक वोट मिल सकता है। इस सीट पर 45 फीसदी के करीब मुस्लिम मतदाता हैं। बताया जा रहा है कि ओवैसी इस सीट पर मजबूत उम्मीदवार उतार सकते हैं।

पांचवीं सीट- मुस्तफाबाद

मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर भी ओवैसी की पार्टी को अच्छा-खासा वोट मिल सकता है। इस सीट पर 40 फीसदी के करीब मुस्लिम वोटर हैं. अगर AIMIM यहां पर मजबूती से चुनाव लड़ती है तो फिर सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। AAP के कई बड़े नेता इस सीट का लगातार दौरा कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली चुनाव में AAP के लिए गेम चेंजर साबित होगी महिला सम्मान योजना! जानें कैसे