नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में 21 उम्मीदवारों के नाम है। पार्टी ने नई दिल्ली विधानसभा सीट से सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दिग्गज नेता संदीप दीक्षित को उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि संदीप पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे हैं।
Congress List
AAP से गठबंधन की थी संभावना
बता दें कि इससे पहले संभावना जताई जा रही थी कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी का गठबंधन हो सकता है। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। मालूम हो कि 2024 के लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस का दिल्ली में गठबंधन था। इस चुनाव में दिल्ली की 7 सीटों में 4 पर AAP और 3 पर कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार उतारे थे। हालांकि 7 सीटों पर विपक्ष को हार का सामना करना पड़ा था। 2014 और 2019 की तरह बीजेपी ने 2024 के चुनाव में भी दिल्ली में क्लीन स्वीप किया था।
10 साल से दिल्ली की सत्ता में है AAP
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी पिछले 10 सालों से दिल्ली की सत्ता में है। 2015 के विधानसभा चुनाव में जहां AAP ने 70 में से 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं 2020 के चुनाव में पार्टी को 70 में से 62 सीट पर जीत मिली। लेकिन इस बार कहा जा रहा है कि पार्टी की राह मुश्किल होने वाली है।
AAP के लिए ये मुश्किल चुनाव
बता दें कि आम आदमी पार्टी के लिए यह चुनाव काफी मुश्किलों भरा बताया जा रहा है। AAP को सत्ता विरोधी लहर से बचने के लिए अपने 70% विधायकों का टिकट काटना पड़ रहा है। इसके साथ ही मनीष सिसोदिया जैसे दिग्गज नेता को अपनी सीट बदलनी पड़ी है।
यह भी पढ़ें-
ओझा सर का खेल बिगड़ा! कांग्रेस ने पटपड़गंज से इस कद्दावर नेता को दे दिया टिकट