Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • दिल्ली चुनाव: मुफ्त की घोषणाओं से वोट मिलेगा या नहीं.. सर्वे में खुल गया राज

दिल्ली चुनाव: मुफ्त की घोषणाओं से वोट मिलेगा या नहीं.. सर्वे में खुल गया राज

iTV नेटवर्क ने दिल्ली चुनाव को लेकर एक सर्वे किया है। इस सर्वे में हमने दिल्ली की जनता से कई सवाल किए हैं। आइए जानते हैं सर्वे के नतीजे...

Delhi Election 2025
inkhbar News
  • Last Updated: January 18, 2025 06:00:23 IST

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा बढ़ा हुआ है। एक ओर जहां सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने फिर से सरकार में आने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंकी हुई है। वहीं, बीजेपी और कांग्रेस भी दिल्ली की जनता को लुभाने की कोशिश कर रही है। इस बीच iTV नेटवर्क ने दिल्ली चुनाव को लेकर एक सर्वे किया है। इस सर्वे में हमने दिल्ली की जनता से कई सवाल किए हैं। आइए जानते हैं सर्वे के नतीजे…

1- मुफ्त की घोषणाएं क्या चुनाव में वोट हासिल करने के लिए होती हैं?

हां- 83%
नहीं- 14%
कह नहीं सकते- 3%

2- दिल्ली चुनाव में सबसे बड़ा मुद्दा क्या है?

मुफ्त में चीजें- 19%विकास- 41%
हिंदू मुस्लिम- 8%
भ्रष्टाचार- 28%
कह नहीं सकते- 4%

3- AAP, कांग्रेस के बाद BJP ने भी फ्री बीज़ पर फोकस किया है, क्या चुनाव ‘फ्री रेवड़ी कल्चर’ पर आ गया है

हां- 78%
नहीं- 18%
कह नहीं सकते- 4%

4- AAP, कांग्रेस, BJP ने अपने चुनावी वादों में महिलाओं के लिए पिटारा खोला है, हर महीने 2500 रु, से लेकर तमाम योजनाएं हैं, क्या महिला वोट निर्णायक होगा?

हां- 62%
नहीं- 28%
कह नहीं सकते- 10%

5- क्या चुनावों के दौरान मुफ्त के किए वादे पूरे होते हैं या ये सिर्फ जुमले हैं?

वादे पूरे होते हैं- 17%
सिर्फ जुमले हैं- 79%
कह नहीं सकते- 4%

5 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है।2020 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी।

साल 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में कामयाब रही। आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर हासिल किया था। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

यह भी पढ़ें-

INDIA के बाद अब NDA में फूट! दिल्ली में बीजेपी के खिलाफ हुई ये सहयोगी पार्टी