Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • उन्होंने तो कुछ भी… केजरीवाल पर कांग्रेस का सबसे तीखा हमला, बीजेपी वाले भी हैरान!

उन्होंने तो कुछ भी… केजरीवाल पर कांग्रेस का सबसे तीखा हमला, बीजेपी वाले भी हैरान!

पूरी ताकत के साथ दिल्ली का चुनाव लड़ रही कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता....

Rahul Gandhi-Arvind Kejriwal
inkhbar News
  • Last Updated: January 17, 2025 17:15:55 IST

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव में अपना खोया जनाधार वापस पाने के लिए कांग्रेस ने एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा दिया है। पार्टी नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ संदीप दीक्षित को उतारा गया है। इसके साथ ही ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस ने मजबूत उम्मीदवार उतारे हैं।

इस बीच कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर अब तक का सबसे तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा है कि केजरीवाल और उनकी पार्टी ने पिछले 10 सालों में दिल्ली को बर्बाद कर दिया है। उन्होंने यहां पर कुछ भी नहीं किया है।

वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने तो केजरीवाल को गैर-जिम्मेदार बता दिया है। उन्होंने कहा कि AAP के लोग सिर्फ जनता को झांसा देना जानते हैं और कुछ नहीं।

पिछले दो चुनावों में नहीं खुला खाता

बता दें कि 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का खाता तक नहीं खुला था। 1998 से 2013 तक दिल्ली में सरकार चलाने वाली कांग्रेस अब अपना खोया हुआ जनाधार वापस पाना चाहती है। इसके लिए पार्टी ने इस बार तय किया है कि वह पूरी ताकत से दिल्ली का चुनाव लड़ेगी।

बताया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के कई दलों ने कांग्रेस पर दबाव डालने की कोशिश की कि वह ताकत से चुनाव ना लड़े जिससे AAP का नुकसान ना हो, लेकिन कांग्रेस पर इस दबाव का कोई असर नहीं हुआ है।

पांच फरवरी को डाले जाएंगे वोट

बता दें कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है।2020 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी।

साल 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में कामयाब रही। आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर हासिल किया था। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

यह भी पढ़ें-

हार का डर या कुछ और.. चुनाव के बीच में AAP ने क्यों बदले दो प्रत्याशी?