Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • अगर दम है तो… AAP ने राहुल का नाम बेईमानों की लिस्ट में डाला तो झल्लाई कांग्रेस, दे दिया ये चैलेंज

अगर दम है तो… AAP ने राहुल का नाम बेईमानों की लिस्ट में डाला तो झल्लाई कांग्रेस, दे दिया ये चैलेंज

'आप' ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्टर जारी किया था। इस पोस्टर में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य भाजपा नेताओं के साथ ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भ्रष्ट नेताओं के लिस्ट में दिखाया गया था।

Rahul Gandhi-Arvind Kejriwal
inkhbar News
  • Last Updated: January 26, 2025 09:21:58 IST

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, यहां पर राजनीतिक माहौल गर्म होता जा रहा है। इस बीच सत्ताधारी पार्टी AAP के एक सोशल मीडिया पोस्टर ने कांग्रेस को भड़का दिया है।

दरअसल, शनिवार (25 जनवरी) को ‘आप’ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्टर जारी किया था। इस पोस्टर में प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और अन्य भाजपा नेताओं के साथ ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को भ्रष्ट नेताओं के लिस्ट में दिखाया गया था।

AAP ने क्या लिखा था

आम आदमी पार्टी (AAP) की ओर से जारी किए गए इस पोस्टर पर लिखा था, ‘केजरीवाल की ईमानदारी, सभी बेईमान नेताओं पर भारी।’ बता दें कि कांग्रेस पार्टी आप और अरविंद केजरीवाल पर भड़क गई है। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को बड़ी चुनौती दे दी है।

अलका लांबा बोलीं…

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने AAP के पोस्टर पर कहा है, ‘अगर अरविंद केजरीवाल में हिम्मत है तो उन्हें घोषणा करनी चाहिए कि वह भारत गठबंधन छोड़ रहे हैं। कांग्रेस पार्टी 100 सांसदों के साथ मजबूती से खड़ी है और अरविंद केजरीवाल ही हैं जिन्होंने सभी 7 सीटें भाजपा को दे दीं।

लांबा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल लोकसभा चुनाव के दौरान हमारे सामने गठबंधन के लिए भीख मांग रहे थे। कांग्रेस ने दिल्ली की 7 सीटों के लिए आपकी पार्टी के साथ गठबंधन करके सबसे बड़ी गलती की। इसकी वजह से कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान उठाना पड़ा।’

5 फरवरी को वोटिंग

गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है।2020 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी।

साल 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में कामयाब रही। आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर हासिल किया था। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र की तरह दिल्ली जीतेगी बीजेपी! अपने इस नेता को चुनावी दंगल में उतारा… घबराए केजरीवाल