Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • दिल्ली चुनाव में ताकत लगाएगी JDU, सीएम नीतीश समेत ये 20 नेता करेंगे प्रचार

दिल्ली चुनाव में ताकत लगाएगी JDU, सीएम नीतीश समेत ये 20 नेता करेंगे प्रचार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) एनडीए गठबंधन के तहत एक सीट पर लड़ रही है। बीजेपी ने जेडीयू को बुराड़ी सीट दी है। पिछली बार जेडीयू....

Nitish Kumar
inkhbar News
  • Last Updated: January 18, 2025 09:34:40 IST

नई दिल्ली/पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी कमर कस ली है। जेडीयू ने दिल्ली चुनाव को लेकर अपने स्टार प्रचार की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में सीएम नीतीश कुमार समेत 20 नेताओं के नाम हैं।

देखें पूरी लिस्ट-

नीतीश कुमार
संजय कुमार झा
अशोक चौधरी
रामनाथ ठाकुर
भारती मेहता
देवेश चंद्र ठाकुर
दयानंद राय
श्याम रजक
केसी त्यागी
श्रीभगवान सिंह कुशवाहा
संजय कुमार
चंदेश्वर चंद्रवंशी
श्रवण कुमार
जमा खान
कौशलेंद्र कुमार
आरपी मंडल
गुलाम रसूल बलियावी
लेसी सिंह
मदन सहनी

एक सीट पर लड़ रही है जेडीयू

बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जनता दल (यूनाइटेड) एनडीए गठबंधन के तहत एक सीट पर लड़ रही है। बीजेपी ने जेडीयू को बुराड़ी सीट दी है। पिछली बार भी जेडीयू इसी सीट से लड़ी थी। बुराड़ी के अलावा बाकी सीटों पर अपने सहयोगी दलों उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेगी।

5 फरवरी को डाले जाएंगे वोट

गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है।2020 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी।

साल 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में कामयाब रही। आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर हासिल किया था। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

यह भी पढ़ें-

INDIA के बाद अब NDA में फूट! दिल्ली में बीजेपी के खिलाफ हुई ये सहयोगी पार्टी