Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • केजरीवाल ने इतना बड़ा झूठ बोला है कि… इस नेता ने AAP सुप्रीमो की सारी पोल खोल दी, हिल उठी पूरी दिल्ली!

केजरीवाल ने इतना बड़ा झूठ बोला है कि… इस नेता ने AAP सुप्रीमो की सारी पोल खोल दी, हिल उठी पूरी दिल्ली!

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा में कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने वाली मशीन बन गए हैं। वो दिल्ली की जनता से रोज इतना बड़ा झूठ बोलते हैं कि जिस पर....

Arvind Kejriwal
inkhbar News
  • Last Updated: February 3, 2025 15:29:04 IST

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन यानी आज सभी दलों के बड़े नेता मैदान में हैं। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी से लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी बीजेपी और कांग्रेस का पूरा शीर्ष नेतृत्व इस वक्त दिल्ली की सड़कों पर है।

इस बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बुराड़ी में एक जनसभा को संबोधित किया है। इस दौरान उन्होंने AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला है।

बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने क्या कहा

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा में कहा कि अरविंद केजरीवाल झूठ बोलने वाली मशीन बन गए हैं। वो दिल्ली की जनता से रोज इतना बड़ा झूठ बोलते हैं कि जिस पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। नड्डा ने कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी ने पिछले 10 सालों में झूठ बोलने और जनता को गुमराह करने के अलावा और कुछ भी नहीं किया है।

भ्रष्टाचार करने के रिकॉर्ड तोड़ दिए

इसके साथ ही नड्डा ने कहा कि पिछले 10 सालोंमें दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने भ्रष्टाचार करने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और उनकी पार्टी भ्रष्टाचार की प्रोपर्टी और झूठ की डिक्शनरी है।

दिल्ली में पांच फरवरी को वोटिंग

गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है।2020 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी।

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस को दिल्ली जिताने मैदान में उतरी राहुल-पायलट की जोड़ी! कर रही ऐसा धुआंधार प्रचार… AAP की हवा टाइट