Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • केजरीवाल को पता था दिल्ली चुनाव हारेंगे! इसीलिए रिजल्ट के दूसरे दिन से करने लगे थे ये काम

केजरीवाल को पता था दिल्ली चुनाव हारेंगे! इसीलिए रिजल्ट के दूसरे दिन से करने लगे थे ये काम

आम आदमी पार्टी के एक पुराने कार्यकर्ता ने चौंकाने वाला दावा किया है। एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र से बातचीत में AAP कार्यकर्ता ने कहा कि पार्टी को पहले से ही इसका अंदाजा था कि वो चुनाव हारने वाली है। उन्होंने कहा कि...

Arvind Kejriwal
inkhbar News
  • Last Updated: February 20, 2025 14:36:00 IST

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी (AAP) की हार ने सभी को हैरान कर दिया। 2015 और 2020 के चुनाव में एकतरफा जीत हासिल करने वाली ‘आप’ 2025 में बुरी तरह से हार जाएगी इसकी उम्मीद किसी को नहीं थी।

पुराने कार्यकर्ता ने किया खुलासा

इस बीच आम आदमी पार्टी के एक पुराने कार्यकर्ता ने चौंकाने वाला दावा किया है। एक प्रतिष्ठित समाचार पत्र से बातचीत में AAP कार्यकर्ता ने कहा कि पार्टी को पहले से ही इसका अंदाजा था कि वो चुनाव हारने वाली है। उन्होंने कहा कि ‘आप’ सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को मालूम था कि पार्टी चुनाव हारने वाली है, इसीलिए उन्होंने वोटिंग होने के दूसरे दिन से एक के बाद एक मीटिंग लेना शुरू कर दिया था।

कमजोर संगठन की वजह से हारे

AAP कार्यकर्ता ने आगे कहा कि पार्टी का कमजोर संगठन हार की प्रमुख वजह बना। हम जनता से अच्छे से कनेक्ट नहीं हो पाए। पार्टी के कार्यकर्ता इस चुनाव में दूसरे दलों में चले गए थे। वहीं, कई कार्यकर्ता चुनाव प्रचार करने की बजाय घर बैठ गए थे। हम अपनी सरकार की योजनाओं को सही तरीके से लोगों तक नहीं पहुंचा पाए।

सिर्फ 22 सीटें ही जीत सकी पार्टी

मालूम हो कि दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। यहां पार्टी ने अपनी 10 साली पुरानी सत्ता गंवा दी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल के बाद दिल्ली में सरकार बनाई है। चुनाव में बीजेपी को 70 में से 48 सीटों पर जीत मिली। वहीं AAP को सिर्फ 22 सीटों पर ही सफलता मिली।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता कौन हैं? जानें उनके बार में सब कुछ