Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में बहाए 450 करोड़ रुपये! इस दिग्गज नेता ने खोला AAP का सारा चिट्ठा

केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में बहाए 450 करोड़ रुपये! इस दिग्गज नेता ने खोला AAP का सारा चिट्ठा

दिल्ली की चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में 450 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। सोचिए जब....

Arvind Kejriwal-Crores of rupees
inkhbar News
  • Last Updated: February 1, 2025 20:10:42 IST

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अपने अंतिम दौर में है। पिछले 10 सालों से दिल्ली की सत्ता में पूर्ण बहुमत से काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) ने फिर से सरकार में आने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच कांग्रेस की महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के चुनाव प्रचार में अब तक 450 करोड़ रुपये फूंक दिए हैं।

प्रियंका ने क्या कहा

दिल्ली की चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में 450 करोड़ रुपये खर्च कर दिए हैं। सोचिए जब केजरीवाल ने चुनाव में इतने पैसे लगाए हैं तो फिर नरेंद्र मोदी जी ने तो अब तक हजारों करोड़ रुपये खर्च कर दिया होगा।

5 फरवरी को वोटिंग

गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है।2020 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी।

साल 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में कामयाब रही। आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर हासिल किया था। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस को दिल्ली जिताने मैदान में उतरी राहुल-पायलट की जोड़ी! कर रही ऐसा धुआंधार प्रचार… AAP की हवा टाइट