Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • दिल्ली छोड़ेंगे केजरीवाल! अब यहां जाकर काम करेंगे, इस नेता को सौंपेंगे पार्टी की कमान

दिल्ली छोड़ेंगे केजरीवाल! अब यहां जाकर काम करेंगे, इस नेता को सौंपेंगे पार्टी की कमान

आम आदमी पार्टी के एक नेता ने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल दिल्ली से फ्री हो गए हैं। पहले उनके पास दिल्ली सरकार के कामकाज का बोझ था, लेकिन अब वो फ्री हैं। AAP नेता ने कहा कि अब केजरीवाल...

Arvind Kejriwal-Manish Sisodia-Atishi
inkhbar News
  • Last Updated: February 20, 2025 20:21:45 IST

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शिकस्त खाने के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) अरविंद केजरीवाल पार्टी को मजबूत करने में जुट गए हैं। केजरीवाल लगातार ‘आप’ नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बीच चर्चा है कि केजरीवाल अब दिल्ली से बाहर जाकर पार्टी का काम करेंगे। वहीं, दिल्ली में पार्टी की कमान वो अपने किसी विश्वस्त नेता के हाथों में दे सकते हैं।

दिल्ली से फ्री हो गए केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के एक नेता ने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल दिल्ली से फ्री हो गए हैं। पहले उनके पास दिल्ली सरकार के कामकाज का बोझ था, लेकिन अब वो फ्री हैं। AAP नेता ने कहा कि अब केजरीवाल पंजाब और गुजरात में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। वहीं, दिल्ली में पार्टी की जिम्मेदारी वो आतिशी के हाथों में दे देंगे।

कमजोर संगठन की वजह से हारे

वहीं, AAP कार्यकर्ता ने आगे कहा कि पार्टी का कमजोर संगठन हार की प्रमुख वजह बना। हम जनता से अच्छे से कनेक्ट नहीं हो पाए। पार्टी के कार्यकर्ता इस चुनाव में दूसरे दलों में चले गए थे। वहीं, कई कार्यकर्ता चुनाव प्रचार करने की बजाय घर बैठ गए थे। हम अपनी सरकार की योजनाओं को सही तरीके से लोगों तक नहीं पहुंचा पाए।

सिर्फ 22 सीटें ही जीत सकी पार्टी

मालूम हो कि दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। यहां पार्टी ने अपनी 10 साली पुरानी सत्ता गंवा दी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल के बाद दिल्ली में सरकार बनाई है। चुनाव में बीजेपी को 70 में से 48 सीटों पर जीत मिली। वहीं AAP को सिर्फ 22 सीटों पर ही सफलता मिली।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता कौन हैं? जानें उनके बार में सब कुछ