Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • फिर से गलती नहीं दोहराएंगे केजरीवाल! चुनावी हार के 15 दिन बाद लिया ऐसा फैसला, दिल्ली वाले हुए गदगद

फिर से गलती नहीं दोहराएंगे केजरीवाल! चुनावी हार के 15 दिन बाद लिया ऐसा फैसला, दिल्ली वाले हुए गदगद

दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। यहां पार्टी ने अपनी 10 साली पुरानी सत्ता गंवा दी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल के बाद दिल्ली में सरकार बनाई है।

Arvind Kejriwal-Delhi
inkhbar News
  • Last Updated: February 23, 2025 19:34:27 IST

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शिकस्त खाने के बाद अब आम आदमी पार्टी (AAP) अरविंद केजरीवाल पार्टी को मजबूत करने में जुट गए हैं। केजरीवाल लगातार ‘आप’ नेताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बीच केजरीवाल ने विधानसभा चुनाव में मिली हार के 15 दिनों बाद एक बड़ा फैसला लिया है।

बता दें कि MCD में AAP सरकार ने 12 हजार अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने का ऐलान किया है। आम आदमी पार्टी की नेता और पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने पार्टी के इस फैसले की जानकारी दी है। मालूम हो कि AAP जबसे दिल्ली की सत्ता से बाहर हुई है, उसके बाद से ही लगातार दावा किया जा रहा है कि एमसीडी से भी उसकी सत्ता छिन जाएगी।

ऐसे में अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी द्वारा 12 हजार अस्थाई कर्मचारियों को पक्का करने का ऐलान करना एमसीडी की सत्ता को बचाने का प्रयास बताया जा रहा है। गौरतलब है कि 2022 के दिल्ली MCD चुनाव में आम आदमी पार्टी को जीत मिली थी।

सिर्फ 22 सीटें ही जीत सकी पार्टी

मालूम हो कि दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। यहां पार्टी ने अपनी 10 साली पुरानी सत्ता गंवा दी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल के बाद दिल्ली में सरकार बनाई है। चुनाव में बीजेपी को 70 में से 48 सीटों पर जीत मिली। वहीं AAP को सिर्फ 22 सीटों पर ही सफलता मिली।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली के नए कैबिनेट मंत्रियों की नेट वर्थ 100 करोड़ पार! जानें सबसे अमीर कौन