Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • जानें दिल्ली में मतगणना से पहले कैसी हैं तैयारियां, गलत जानकारी फैलाने पर होगी कार्रवाई, दिल्ली पुलिस अलर्ट

जानें दिल्ली में मतगणना से पहले कैसी हैं तैयारियां, गलत जानकारी फैलाने पर होगी कार्रवाई, दिल्ली पुलिस अलर्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर 8 फरवरी को वोटों की गिनती होनी है। इस बीच दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मतगणना से संबंधित पुलिस ने कैसी तैयारियां की हैं।

Delhi Election 2025
inkhbar News
  • Last Updated: February 7, 2025 19:47:05 IST

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे और मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी एसपीएनओ देवेश चंद्र श्रीवास्तव ने इस संदर्भ में कहा, “हम जिला चुनाव अधिकारियों और रिटर्निंग अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। मतगणना केंद्रों पर केंद्रीय अर्द्धसैन्य बल की 38 कंपनियां तैनात की गई हैं। दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी होगी जनता की जांच, मेटल डिटेक्टर और एक्स-रे बैगेज स्कैनर की व्यवस्था करना। हम लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करते हैं। जो लोग सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सभी वरिष्ठ अधिकारी अलग-अलग इलाकों का दौरा कर रहे हैं और हम राजनीतिक दलों से संपर्क बनाए हुए हैं।”

8 फरवरी को परिणामों की घोषणा की जाएगी

चुनाव के नतीजे अगले 24 घंटे में सामने आ जाएंगे, लेकिन उससे पहले दिल्ली में राजनीतिक माहौल काफी गरम हो चुका है। अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह और आम आदमी पार्टी के अन्य नेताओं ने भाजपा पर हॉर्स ट्रेडिंग का आरोप लगाया था। इस मामले में आज एसीबी की टीम अरविंद केजरीवाल के घर पहुंची थी। संजय सिंह से भी पूछताछ की गई। इस मुद्दे पर आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

संजय सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना

संजय सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, “भा.ज.पा. देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी है। भाजपा हमेशा दूसरे दलों को तोड़ने की राजनीति करती है। भाजपा ने महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और अरुणाचल प्रदेश में सरकारें गिराई हैं। क्या हमें उनसे यह प्रमाणपत्र चाहिए कि वे बेईमानी नहीं करते हैं? हमने इस मामले की शिकायत की है और जांच की मांग की है। हमारे आरोपों के बाद दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा दिल्ली एलजी के पास गए और उन्होंने एसी को पत्र लिखा है। मैं शिकायत दर्ज करने आया हूं और इसकी जांच चाहता हूं। मैंने वह फोन नंबर भी दिया है जिससे AAP नेता मुकेश कुमार अहलावत से संपर्क किया गया था।”

Read Also: शिया मुस्लिमों ने बीजेपी के पक्ष में की एकतरफा वोटिंग! दिल्ली चुनाव का चौंकाने वाला एग्जिट पोल