Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • दिल्ली में खिला कमल! शुरुआती रूझानों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत, AAP के उड़े होश

दिल्ली में खिला कमल! शुरुआती रूझानों में बीजेपी को स्पष्ट बहुमत, AAP के उड़े होश

दिल्ली में आज यानी शनिवार को विधानसभा चुनाव के परिणाम आ रहे हैं। शुरूआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी बहुमत का जादुई आकंड़ छू चुकी है। वहीं, AAP....

Narendra Modi and Amit Shah
inkhbar News
  • Last Updated: February 8, 2025 08:41:46 IST

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के परिणाम आ रहे हैं। इस बीच अब तक 51 सीटों के रुझान आ चुके हैं, इसमें बीजेपी को स्पष्ट बहुमत मिल चुका है। बीजेपी फिलहाल 36 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी 14 और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।

AAP के बड़े दिग्गज पीछे चल रहे

अरविंद केजरीवाल- नई दिल्ली से पीछे
मनीष सिसोदिया- जंगपुरा से पीछे
आतिशी- कालिका जी से पीछे
सौरभ भारद्वाज- ग्रेटर कैलाश से पीछे
अवध ओझा- पड़पटगंज से पीछे

पिछली दो बार मिला था भारी बहुमत

बता दें कि 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत मिली थी। 2015 के चुनाव में जहां AAP ने 70 में 67 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं 2020 के दिल्ली चुनाव में AAP को 70 में से 62 सीटों पर जीत मिली थी।

इस दौरान दोनों ही बार पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके अलावा 2013 के चुनाव में AAP, कांग्रेस के साथ मिलकर 49 दिनों की सरकार चला चुकी है। उस वक्त भी केजरीवाल दिल्ली के सीएम बने थे। केजरीवाल कुल मिलाकर 3 बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके हैं।

यह भी पढ़ें-

इस बार तो हम ही जीतेंगे! वोटिंग शुरू होने से पहले बीजेपी नेताओं में लगी मंदिर पहुंचने की होड़, बोले केजरीवाल का समय खत्म