Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • मनोज तिवारी और बांसुरी स्वराज का पत्ता साफ, जानें अब कौन बनेगा दिल्ली का अगला CM 

मनोज तिवारी और बांसुरी स्वराज का पत्ता साफ, जानें अब कौन बनेगा दिल्ली का अगला CM 

इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स आई थी कि बीजेपी किसी सांसद को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। जिसके बाद यह तय हो गया था कि मनोज तिवारी या बांसुरी स्वराज दिल्ली की सीएम नहीं बनेंगी। 

Pravesh Verma-Manoj Tiwari-Bansuri Swaraj-Virendra Sachdeva
inkhbar News
  • Last Updated: February 12, 2025 03:38:44 IST

नई दिल्ली। दिल्ली का अगला सीएम कौन बनेगा यह लगभग तय हो गया है। सूत्रों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा को दिल्ली की कमान मिल सकती है। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस में सहमति बन गई है। आरएसएस सूत्रों के मुताबिक सहमति बनते ही बीजेपी का नेतृत्व प्रवेश वर्मा के नाम पर मुहर लगा देगा। कहा जा रहा है कि प्रवेश वर्मा को अरविंद केजरीवाल को हराने का इनाम दिया जायेगा।

इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स आई थी कि बीजेपी किसी सांसद को मुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। जिसके बाद यह तय हो गया था कि मनोज तिवारी या बांसुरी स्वराज दिल्ली की सीएम नहीं बनेंगी।

गढ़ में कर दी सेंधमारी

दिल्ली की सियासत में प्रवेश वर्मा जायंट किलर बनकर उभरे हैं। उन्होंने यमुना के मुद्दे को उठाया और केजरीवाल के गढ़ में घुसकर उन्हें घेर लिया। बीजेपी की लिस्ट में नाम की घोषणा से पहले ही उन्होंने नई दिल्ली सीट पर अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। इसका फायदा भी उन्हें मिला और जीत हासिल की। चुनावी रिजल्ट आने के बाद अमित शाह ने उन्हें फ़ोन करके अपने घर पर बुलाया था। माना जाता है कि पार्टी हाई कमान उनपर भरोसा करता है। यही वजह रही कि अरविंद केजरीवाल के खिलाफ उन्हें उतारा गया।

केजरीवाल को इतने वोटों से था हराया

नई दिल्ली सीट पर कुल प्रवेश वर्मा को 30088 वोट मिले जबकि पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल को 25999 वोट मिले। उन्होंने आप पार्टी के मुखिया को 4089 मतों से हराया। बता दें कि दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री की दौड़ में बीजेपी के कई बड़े नेता शामिल हैं। इनमें वीरेंद्र सचदेवा, मनोज तिवारी बांसुरी स्वराज और स्मृति ईरानी का नाम शामिल हैं। हालांकि अरविंद केजरीवाल को हराने के बाद प्रवेश स्वाभाविक तौर पर मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे आ गए हैं।