नई दिल्ली। दिल्ली में शनिवार को विधानसभा चुनाव के परिणाम आए। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) को पूर्ण बहुमत मिला। नतीजों में बीजेपी को जहां 48 सीटें मिलीं, वहीं आम आदमी पार्टी (AAP) को सिर्फ 22 सीटों पर संतोष करना पड़ा।

मुस्तफाबाद में खिला कमल

दिल्ली चुनाव में कई सीटों पर चौंकने वाले नतीजे सामने आए। नई दिल्ली से जहां AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को हार का सामना करना पड़ा, वहीं जंगपुरा से पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया भी अपनी सीट नहीं बचा पाए।

मुस्लिम बहुल सीट मुस्तफाबाद में भी कमल खिला है। यहां पर भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट ने बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने AAP उम्मीदवार को 15 हजार से ज्यादा वोटों से मात दी है।

मोहन बिष्ट ने कही ये बात

मुस्तफाबाद से जीत हासिल करने के बाद मोहन बिष्ट ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वो मुस्तफाबाद का नाम शिवपुरी या फिर शिव विहार रख देंगे। बिष्ट ने कहा कि उन्होंने चुनाव से पहले वादा किया था कि अगर वो जीते तो मुस्तफाबाद का नाम बदल देंगे।

विधानसभा चुनाव परिणाम

BJP – 48 सीट
AAP – 22 सीट
कांग्रेस – 0 सीट

यह भी पढ़ें-

बीजेपी का नया चाणक्य! बिछाया ऐसा जाल, केजरीवाल-सिसोदिया सब निपट गए