Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • अब आतिशी के हाथ में कमान! चुनाव हारे केजरीवाल ने मजबूरी में लिया बड़ा फैसला, AAP में बड़ा बदलाव

अब आतिशी के हाथ में कमान! चुनाव हारे केजरीवाल ने मजबूरी में लिया बड़ा फैसला, AAP में बड़ा बदलाव

आम आदमी पार्टी के एक नेता ने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल दिल्ली से फ्री हो गए हैं। पहले उनके पास दिल्ली सरकार के कामकाज का बोझ था, लेकिन अब वो फ्री हैं। AAP नेता ने कहा कि अब केजरीवाल...

Atishi-Arvind Kejriwal
inkhbar News
  • Last Updated: February 23, 2025 15:32:43 IST

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने बड़ा फैसला लिया है। केजरीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनाया है। रविवार को हुई ‘आप’ की विधायक दल की बैठक में आतिशी के नाम पर मुहर लगी है। इस मीटिंग में केजरीवाल के अलावा पार्टी के जीते हुए सभी 22 विधायक मौजूद थे।

अब दिल्ली छोड़ेंगे केजरीवाल

आम आदमी पार्टी के एक नेता ने कहा कि अब अरविंद केजरीवाल दिल्ली से फ्री हो गए हैं। पहले उनके पास दिल्ली सरकार के कामकाज का बोझ था, लेकिन अब वो फ्री हैं। AAP नेता ने कहा कि अब केजरीवाल पंजाब और गुजरात में पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। वहीं, दिल्ली में पार्टी की जिम्मेदारी वो आतिशी के हाथों में दे देंगे।

कमजोर संगठन ने हरा दिया

वहीं, AAP कार्यकर्ता ने आगे कहा कि पार्टी का कमजोर संगठन हार की प्रमुख वजह बना। हम जनता से अच्छे से कनेक्ट नहीं हो पाए। पार्टी के कार्यकर्ता इस चुनाव में दूसरे दलों में चले गए थे। वहीं, कई कार्यकर्ता चुनाव प्रचार करने की बजाय घर बैठ गए थे। हम अपनी सरकार की योजनाओं को सही तरीके से लोगों तक नहीं पहुंचा पाए।

सिर्फ 22 सीट जीत सकी पार्टी

मालूम हो कि दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। यहां पार्टी ने अपनी 10 साली पुरानी सत्ता गंवा दी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल के बाद दिल्ली में सरकार बनाई है। चुनाव में बीजेपी को 70 में से 48 सीटों पर जीत मिली। वहीं AAP को सिर्फ 22 सीटों पर ही सफलता मिली।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली के नए कैबिनेट मंत्रियों की नेट वर्थ 100 करोड़ पार! जानें सबसे अमीर कौन