Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • दिल्ली पश्चिमी विहार में प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, ताबड़तोड़ फायरिंग देख दहशत में लोग

दिल्ली पश्चिमी विहार में प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, ताबड़तोड़ फायरिंग देख दहशत में लोग

दिल्ली के पश्चिम विहार में एक प्रॉपर्टी डीलर की शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. वह अपनी फॉर्च्यूनर कार में जिम जा रहे थे, तभी उन पर हमला हुआ. घटनास्थल पर पुलिस को कई खोखे मिले हैं. परिवार का कहना है कि उनके बेटे की किसी से दुश्मनी नहीं थी. पुलिस हत्या के कारणों की जांच कर रही है.

Delhi incident
inkhbar News
  • Last Updated: April 11, 2025 15:38:19 IST

नई दिल्ली- शुक्रवार की सुबह दिल्ली पश्चिम विहार में कार सवार युवक की ताबड़तोड़ गोलियों से हत्या कर दी गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस को मौके पर गोलियों के खाली खोखे भी मिले हैं। घटना के तुरंत बाद में युवक की पहचान राजकुमार दयाल के रूप में हुई है. राजकुमार जो एक प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। राजकुमार अपने घर से जिम के लिए निकला था तभी इस घटना को अंजाम दिया गया था।

ताबड़तोड़ फायरिंग

यह घटना सुबह की है। जब राजकुमार जिम के लिए निकला था। जिम करने के बाद राजकुमार अपने घर के लिए जा रहा था। तभी हमलावरों ने राजकुमार को घेरकर फायरिंग करना शुरू कर दी। हमलावरों ने राजकुमार के ऊपर करीब 8 से 10 राउंड फायरिंग की है। इस दौरान फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में दहशत फैल गई जिस कारण से हमलावर तुरंत हत्या कर वहां से फरार हो गए थे। इसके बाद ही लोगों की भीड़ जमना शुरू हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकरकर जांच करना शुरू कर दी।

किसी से दुश्मनी नहीं

गोलियां लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसके परिजन उसे अस्पताल लेकर आए थे। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। परिजनों ने बताया कि उनके बेटे की किसी से भी दुश्मनी नहीं थी।वह रोजाना जिम करने के लिए अपनी गाड़ी से जाता था। राजकुमार एक पेशे से प्रॉपर्टी डीलर था।

पुलिस की जांच शुरू

बदमाशों ने राजकुमार की गाड़ी के ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। पुलिस इस इलाके के सीसीटीवी कैमरों की जांच भी कर रही है। परिजनों से भी इस घटना की पूछताछ की जा रही है। पुलिस का मानना है कि जिस तरह से हमलावरों ने राजकुमार के ऊपर फायरिंग की है,वह पूरी प्लानिंग के साथ हुई है। पुलिस जल्द ही इन हमलावरों की पहचान कर लेगी।

Read Also: केजरीवाल का ‘शीशमहल’ बेचेगी दिल्ली की भाजपा सरकार, CM रेखा गुप्ता ने बताये विकल्प!

Tags