Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • रेल मंत्री की खैर नहीं! नई दिल्ली स्टेशन की भगदड़ पर भड़के शाह, वैष्णव को तुरंत अपने दफ्तर बुलाया

रेल मंत्री की खैर नहीं! नई दिल्ली स्टेशन की भगदड़ पर भड़के शाह, वैष्णव को तुरंत अपने दफ्तर बुलाया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रेल मंत्री वैष्णव को अपने दफ्तर बुलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैष्णव, शाह से मुलाकात करने गृह मंत्रालय पहुंच गए हैं।

Amit Shah
inkhbar News
  • Last Updated: February 16, 2025 11:45:27 IST

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात भीषण भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई। भगदड़ के बाद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं।

इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रेल मंत्री वैष्णव को अपने दफ्तर बुलाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वैष्णव, शाह से मुलाकात करने गृह मंत्रालय पहुंच गए हैं।

दम घुटने से गई जान

बता दें कि शनिवार रात करीब 9:26 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई है। इस भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई। मरने वालों लोगों में 14 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं। इसके साथ ही 25 से ज्यादा लोग घायल हैं। जानकारी के मुताबिक मृतकों को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने बताया कि सभी लोगों की जान दम घुटने से गई है।

जांच के लिए कमेटी

इस हादसे की जांच के लिए रेल मंत्रालय ने दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी में उत्तर रेलवे के दो अधिकारी शामिल हैं। फिलहाल कमेटी ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों को सभी सीसीटीवी फुटेज को सुरक्षित रखने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें-

जान बचाने के लिए भीख मांगते रहे लोग, घर में दुबक कर बैठा था अफसर, भगदड़ को कहा अफवाह