Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • मजबूर हुईं रेखा गुप्ता! लाख चाहते हुए भी नहीं पलट पा रहीं केजरीवाल का ये फैसला

मजबूर हुईं रेखा गुप्ता! लाख चाहते हुए भी नहीं पलट पा रहीं केजरीवाल का ये फैसला

दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय से रेखा गुप्ता की एक तस्वीर आई है। इस तस्वीर के तार अरविंद केजरीवाल से जुड़े हुए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला...

Rekha Gupta-Arvind Kejriwal
inkhbar News
  • Last Updated: February 21, 2025 19:24:03 IST

नई दिल्ली। दिल्ली की नई-नवेली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इस वक्त सुर्खियों में बनी हुईं हैं। गुरुवार को सीएम पद की शपथ लेने वाली रेखा लगातार एक्शन मोड में हैं। वो लगातार विभिन्न विभागों की बैठक कर रही हैं। इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री कार्यालय से रेखा गुप्ता की एक तस्वीर आई है। इस तस्वीर के तार अरविंद केजरीवाल से जुड़े हुए हैं। आइए जानते हैं पूरा मामला…

सबसे पहले तस्वीर देखिए

Rekha Gupta-Arvind Kejriwal

Rekha Gupta-Arvind Kejriwal

जैसा कि आपने तस्वीर में देखा। रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री की कुर्सी के सामने खड़ी हैं। इस दौरान उनके पीछे भगत सिंह और बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की तस्वीर लगी हुई है। बता दें कि यह तस्वीर AAP सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सीएम रहते हुए लगवाई थी।

25 जनवरी 2022 को अरविंद केजरीवाल ने बतौर मुख्यमंत्री फैसला लिया था कि अब दिल्ली के सभी सरकारी दफ्तरों में बाबा साहेब अंबेडकर और भगत सिंह की तस्वीर लगाई जाएगी। नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अरविंद केजरीवाल के इस फैसले को नहीं पलटा है। उन्होंने केजरीवाल सरकार की परंपरा का कायम रखा है।

बता दें कि बीजेपी नेता रेखा गुप्ता ने कल-20 फरवरी को दिल्ली की चौथी महिला सीएम के तौर पर शपथ ली। रामलीला मैदान में दोपहर साढ़े 12 बजे रेखा का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। इस दौरान उनके साथ 6 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

यह भी पढ़ें-

दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता कौन हैं? जानें उनके बार में सब कुछ