Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • महिला होगी दिल्ली की नई सीएम! नूपुर शर्मा, बांसुरी स्वराज या स्मृति ईरानी… यहां जानें नाम

महिला होगी दिल्ली की नई सीएम! नूपुर शर्मा, बांसुरी स्वराज या स्मृति ईरानी… यहां जानें नाम

8 फरवरी को विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से अभी तक दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं हुई है। इस बीच खबर है कि विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सोमवार-16 फरवरी को विधायक दल की बैठक होगी।

Nupur Sharma, Bansuri Swaraj, Smriti Irani, PM Modi
inkhbar News
  • Last Updated: February 16, 2025 20:13:11 IST

नई दिल्ली। पिछले 8 दिनों से दिल्ली की जनता अपने नए मुख्यमंत्री का नाम जानने के लिए उत्सुक है। 8 फरवरी को विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद से अभी तक दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं हुई है। इस बीच खबर है कि विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने वाले भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सोमवार-16 फरवरी को विधायक दल की बैठक होगी। इस मीटिंग में दिल्ली के नए सीएम के नाम पर मुहर लगेगी।

महिला नेता होगी नई CM?

इस बीच चर्चा है कि किसी महिला नेता को भाजपा दिल्ली की अगली मुख्यमंत्री बना सकती है। फिलहाल सीएम की रेस में तीन महिला नेता आगे दिखाई दे रही हैं। इन नेतओं में नूपुर शर्मा, सांसद बांसुरी स्वराज और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल हैं। हालांकि ये सिर्फ सोशल मीडिया की चर्चाएं भर हैं। दावा तो ये भी किया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव जीते हुए लोगों में से ही बीजेपी सीएम का चयन करेगी। मालूम हो कि इन तीनों महिला नेताओं में किसी ने भी दिल्ली विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था।

27 साल बाद बीजेपी सरकार

दिल्ली में 27 साल के बाद भाजपा की सरकार बनने जा रही है। विधानसभा चुनाव-2025 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बड़ी जीत हासिल की है। बीजेपी ने 70 में 48 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं, पिछले 10 सालों से दिल्ली की सत्ता पर काबिज आम आदमी पार्टी (AAP) सिर्फ 22 सीटों पर सिमट गई।

यह भी पढ़ें-

केजरीवाल की ये गलती सिसोदिया-आतिशी सबको ले डूबी, जानें दिल्ली में AAP के बुरी तरह हारने की वजह