Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • दिल्ली में इस बार महिला वोटर्स करेंगी खेला! सर्वे के आंकड़े देख केजरीवाल का चकरा जाएगा माथा

दिल्ली में इस बार महिला वोटर्स करेंगी खेला! सर्वे के आंकड़े देख केजरीवाल का चकरा जाएगा माथा

पिछले दो चुनावों की बात करें तो महिला वोटर्स का झुकाव अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी AAP की ओर रहा है। लेकिन इस बार माहौल कुछ बदला हुआ नजर आ रहा है। इस बीच iTV नेटवर्क ने दिल्ली चुनाव को लेकर एक सर्वे किया है। आइए जानते हैं सर्वे के नतीजे...

Women of Delhi and Arvind Kejriwal
inkhbar News
  • Last Updated: February 3, 2025 16:21:58 IST

नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव अपने आखिरी चरण में पहुंच चुका है। यहां दो दिनों के बाद यानी 5 फरवरी को विधानसभा चुनाव की वोटिंग होगी। इस बीच हर बार की तरह इस बार भी सभी पार्टियां दिल्ली की महिलाओं को लुभाने में जुटी हुई हैं।

पिछले दो चुनावों की बात करें तो महिला वोटर्स का झुकाव अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी AAP की ओर रहा है। लेकिन इस बार माहौल कुछ बदला हुआ नजर आ रहा है। इस बीच iTV नेटवर्क ने दिल्ली चुनाव को लेकर एक सर्वे किया है। आइए जानते हैं सर्वे के नतीजे…

दिल्ली चुनाव में क्या इस बार महिला वोटर्स खेल करेंगी?

हां- 61%
नहीं- 32%
कह नहीं सकते- 7%

भाजपा ने दिल्ली चुनाव में मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया है, इसके क्या मायने हैं?

फायदा होगा- 48%
नुकसान होगा- 31%
कह नहीं सकते- 21%

दिल्ली में पांच फरवरी को वोटिंग

गौरतलब है कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है।2020 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी।

यह भी पढ़ें-

कांग्रेस को दिल्ली जिताने मैदान में उतरी राहुल-पायलट की जोड़ी! कर रही ऐसा धुआंधार प्रचार… AAP की हवा टाइट