नई दिल्ली। बीजेपी और कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में ऐसा मास्टर स्ट्रोक खेल दिया है, जिससे अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी (AAP) हक्का-बक्का रह गई है। बताया जा रहा है कि बीजेपी-कांग्रेस का यह मास्टर स्ट्रोक पूरा दिल्ली चुनाव बदलकर रख देगा। चलिए जानते हैं कि बीजेपी और कांग्रेस का यह मास्टर स्ट्रोक क्या है…
बता दें कि दिल्ली चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस का यह मास्टर स्ट्रोक महिलाओं को हर महीने मिलने वाली धनराशि है। दिल्ली चुनाव में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) ने सबसे पहले महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी। इस दौरान AAP ने वादा किया था कि वह फिर से सरकार आने पर महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देगी।
इसके बाद फिर कांग्रेस ने प्यारी दीदी योजना की घोषणा कर दी। जिसके तहत कांग्रेस ने दिल्ली की जनता से वादा किया कि वह सरकार में आने पर दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देगी। कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी ऐलान कर दिया है कि अगर उसकी दिल्ली में सरकार बनती है तो वो हर महीने महिलाओं के खाते में 2500 रुपये देगी।
गौरतलब है कि दिल्ली चुनाव लड़ रही तीनों बड़ी पार्टियों ने महिलाओं के खाते में हर महीने पैसे भेजने की बात कही है। लेकिन सत्ताधारी पार्टी इसमें पिछड़ती हुई नजर आ रही है। कांग्रेस और बीजेपी ने जहां वादा किया है कि उसकी सरकार आने पर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे। वहीं AAP ने हर महीने 2100 रुपये देने का वादा किया है। यानी बीजेपी और कांग्रेस ने आप से 400 रुपये ज्यादा देने की बात कही है।
बता दें कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है।2020 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी।
साल 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में कामयाब रही। आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर हासिल किया था। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।