नई दिल्ली। भाजपा नेता रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली की सीएम के तौर पर शपथ ली। इस बीच रेखा सीएम बनते ही एक्शन मोड में आ गई हैं। वो दोपहर करीब तीन बजे दिल्ली सचिवालय पहुंचीं और मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला।

इसके बाद सीएम रेखा यमुना बाजार के वासुदेव घाट पहुंचीं। यहां उन्होंने मां यमुना की आरती की है। बता दें कि दिल्ली चुनाव में यमुना सफाई का मुद्दा बीजेपी ने काफी जोर-शोर से उठाया था।

जानें कौन हैं रेखा गुप्ता

बता दें कि रेखा गुप्ता दिल्ली की शालीमार विधानसभा सीट से विधायक चुनी गई हैं। 2025 के चुनाव में रेखा ने आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार वंदना कुमारी को करीब 30,000 वोटों से मात दी है। वह दिल्ली बीजेपी की महासचिव और पार्टी की महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। इससे पहले वह दक्षिण दिल्ली नगर निगम की मेयर भी रह चुकी हैं।

चुनाव में बीजेपी की जीत

मालूम हो कि दिल्ली विधानसभा चुनाव-2025 में आम आदमी पार्टी (AAP) को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। यहां पार्टी ने अपनी 10 साली पुरानी सत्ता गंवा दी। वहीं, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 27 साल के बाद दिल्ली में सरकार बनाई है। चुनाव में बीजेपी को 70 में से 48 सीटों पर जीत मिली। वहीं AAP को सिर्फ 22 सीटों पर ही सफलता मिली।

यह भी पढ़ें-

केजरीवाल की ये गलती सिसोदिया-आतिशी सबको ले डूबी, जानें दिल्ली में AAP के बुरी तरह हारने की वजह