Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • हर हाल में अपना वोट वापस लेंगे! दिल्ली चुनाव जीतने के लिए राहुल जल्द करेंगे ये बड़ा काम

हर हाल में अपना वोट वापस लेंगे! दिल्ली चुनाव जीतने के लिए राहुल जल्द करेंगे ये बड़ा काम

कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव को लेकर बड़ी योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी की पद यात्रा की योजना बना रही है। इसके लिए...

Rahul Gandhi-Arvind Kejriwal
inkhbar News
  • Last Updated: January 16, 2025 23:28:12 IST

नई दिल्ली। दिल्ली चुनाव में अपना खोया जनाधार वापस पाने के लिए कांग्रेस ने एड़ी-चोटी का ज़ोर लगा दिया है। पार्टी नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ संदीप दीक्षित को उतारा गया है। इसके साथ ही ज्यादातर सीटों पर कांग्रेस ने मजबूत उम्मदीवार उतारे हैं।

इस बीच कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव को लेकर बड़ी योजना बनाई है। बताया जा रहा है कि दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राहुल गांधी की पद यात्रा की योजना बना रही है। इसके लिए 15 से 18 विधानसभा सीटों को चयनित किया गया है। यहां से यह पद यात्रा निकाली जाएगी। मालूम हो कि कांग्रेस नेतृत्व हर हाल में अपना खोया हुआ वोट वापिस हासिल करना चाहता है।

पिछले दो चुनावों में नहीं खुला खाता

बता दें कि 2015 और 2020 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी का खाता तक नहीं खुला था। 1998 से 2013 तक दिल्ली में सरकार चलाने वाली कांग्रेस अब अपना खोया हुआ जनाधार वापस पाना चाहती है। इसके लिए पार्टी ने इस बार तय किया है कि वह पूरी ताकत से दिल्ली का चुनाव लड़ेगी।

बताया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन के कई दलों ने कांग्रेस पर दबाव डालने की कोशिश की कि वह ताकत से चुनाव ना लड़े जिससे AAP का नुकसान ना हो, लेकिन कांग्रेस पर इस दबाव का कोई असर नहीं हुआ है।

पांच फरवरी को डाले जाएंगे वोट

बता दें कि दिल्ली की सभी 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा। 8 फरवरी को रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को ख़त्म होने वाला है।2020 विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। सभी 70 सीटों पर एक चरण में 8 फरवरी 2020 को वोटिंग हुई थी और नतीजों की घोषणा 11 फरवरी को हुई थी।

साल 2020 में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत हासिल की थी, वहीं भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीतने में कामयाब रही। आम आदमी पार्टी ने 53.57% वोट शेयर हासिल किया था। कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी।

यह भी पढ़ें-

हार का डर या कुछ और.. चुनाव के बीच में AAP ने क्यों बदले दो प्रत्याशी?