Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • हरियाणा निकाय चुनाव में BJP की आंधी! सभी नगर निगमों पर कब्जा, हुड्‌डा-सैलजा का गढ़ ढहा

हरियाणा निकाय चुनाव में BJP की आंधी! सभी नगर निगमों पर कब्जा, हुड्‌डा-सैलजा का गढ़ ढहा

हरियाणा नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल पाई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने गढ़ रोहतक में पार्टी को जीत नहीं दिला पाए हैं। वहीं, सिरसा में कांग्रेस की एक और दिग्गज नेता कुमारी शैलजा के गढ़ में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है।

BJP and Hooda-Shailaja
inkhbar News
  • Last Updated: March 12, 2025 15:59:09 IST

चंडीगढ़/नई दिल्ली। हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी की आंधी देखने को मिल रही है। भाजपा ने सभी नगर निगमों में अपना परचम लहरा दिया है। जानकारी के मुताबिक 10 में से 9 नगर निगम बीजेपी जीत चुकी है, वहीं एक पर अभी रिजल्ट जारी नहीं हुआ है लेकिन बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है।

कांग्रेस का खाता नहीं खुला

हरियाणा नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस पार्टी अपना खाता तक नहीं खोल पाई है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने गढ़ रोहतक में पार्टी को जीत नहीं दिला पाए हैं। वहीं, सिरसा में कांग्रेस की एक और दिग्गज नेता कुमारी शैलजा के गढ़ में भी कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है।

सात महिलाएं बनीं मेयर

बता दें कि 10 में से 7 नगर निगमों में महिलाएं मेयर बनी हैं। वहीं, सिर्फ 3 पुरुष मेयर बने हैं। यमुनानगर में सुमन बहमनी, गुरुग्राम में राज रानी, पानीपत में कोमल सैनी, मानेसर में डॉ इंद्रजीत, फरीदाबाद में प्रवीण जोशी, अंबाला में सैलजा सचदेवा और करनाल में रेणु बाला को मेयर चुनाव में जीत मिली है।

यह भी पढ़ें-

चुनाव से पहले नीतीश को बड़ा झटका, जेडीयू के 3 नेताओं ने एक साथ छोड़ी पार्टी, बिहार में हड़कंप!

Tags