Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • झारखंड में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 8 खूंखार नक्सली ढेर!

झारखंड में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 8 खूंखार नक्सली ढेर!

झारखंड: बोकारो मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर, 1 करोड़ का इनामी विवेक भी मारा गयाBokaro Encounter: बोकारो में मारे गए नक्सलियों के पास से 1 एसएलआर और 2 इंसास राइफलें और 1 पिस्तौल बरामद की गई है. इलाके में रुक-रुक कर गोलीबारी लगातार जारी है.

Jharkhand news
inkhbar News
  • Last Updated: April 21, 2025 11:55:15 IST

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। झारखंड के बोकारो जिले के लुगू पहाड़ी इलाके में सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 8 नक्सली मारे गए हैं। यह मुठभेड़ बोकारो जिले के जागेश्वर विहार थाना क्षेत्र में हुई। मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ रुपये का इनामी नक्सली विवेक भी शामिल है। यह मुठभेड़ सुबह करीब 5:30 बजे शुरू हुई। घटनास्थल से सुरक्षा बलों ने एक इंसास राइफल और एक स्वचालित हथियार भी बरामद किया है।

बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे नक्सली

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए लुगू पहाड़ी पर एकत्रित हुए थे। इसकी सूचना सुरक्षाबलों को पहले ही मिल गई थी। इसके बाद सीआरपीएफ और झारखंड पुलिस की संयुक्त टीम ने लुगू और झुमरा पहाड़ी क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया। इसी दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसका सुरक्षाबलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों पर कई गंभीर मामले दर्ज थे।

इस साल लगातार मिल रही कामयाबी

सुरक्षाबलों को इस साल नक्सल विरोधी अभियान में लगातार सफलता मिल रही है। बोकारो जिले और आसपास के क्षेत्रों में यह इस साल की तीसरी बड़ी सफलता है। इससे पहले, 22 जनवरी को पुलिस के साथ मुठभेड़ में 15 लाख रुपये के इनामी नक्सली मनोज बास्की और शांति देवी मारे गए थे।

Read Also: राहुल के साथी हफीजुल अंसारी का खुला ऐलान, बोला संविधान से पहले शरीयत को मानेगा भारत का मुसलमान