नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तस्वीर साफ होती जा रही है। रुझानों में 27 साल दिल्ली में बीजेपी की वापसी होने जा रही है, वहीं आप को बड़ा झटका लगा है। इस बीच अन्ना हजारे ने एक बार फिर अरविंद केजरीवाल को ‘आईना’ दिखाया है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने शराब की दुकानों पर ध्यान दिया और धन की लालच में चूर हो गए। आपको बता दें अन्ना हजारे एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उन्होंने लोकपाल विधेयक की मांग को लेकर भूख हड़ताल की थी। यह अन्ना हजारे ही थे, जिनके साथ अरविंद केजरीवाल का नाम राजनीति में आया।
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर समाज सेवक अन्ना हजारे ने कहा, ” ‘मैंने पहले ही कहा था कि चुनाव लड़ते समय यह जरूरी है कि उम्मीदवार का आचरण और विचार शुद्ध हो, उसका जीवन निष्कलंक हो, जीवन में त्याग हो और अपमान सहने की क्षमता हो। लोगों ने नई पार्टी पर विश्वास किया था। लेकिन आगे चलकर शराब की दुकान बढ़ाने के कारण उसकी (अरविंद केजरीवाल) छवि खराब होने लगी। मैं उसे सलाह देता रहा लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। निस्वार्थ भाव से जनता की सेवा ही भगवान की पूजा होती है, ये उनके समझ में नहीं आया, जिसके कारण वो गलत रास्ते पर गया।”
कहा जाता है कि जब अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल साथ में आंदोलन किया करते थे, तब अन्ना हजारे ने केजरीवाल को राजनीति में आने के लिए मना किया था, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद अन्ना हजारे ने केजरीवाल से पल्ला झाड़ लिया। अन्ना हजारे ने सार्वजनिक तौर पर अरविंद केजरीवाल की आलोचना करते रहते हैं।
ये भी पढ़ेंः- पटपड़गंज हार रहे अवध ओझा ने बीजेपी नेता से मिला लिया हाथ! केजरीवाल हक्का-बक्का
‘दिल्ली में भी महाराष्ट्र पैटर्न’, AAP की बुरी हालत पर संजय राउत दे दी नसीहत, बोले अच्छा होता अगर…