नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान आज होना है। 21 राज्यों की 102 सीटों पर वोटिंग होनी है। पहले चरण में 1600 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद हो जाएगी। इसके साथ ही पहले चरण में मोदी सरकार के आठ केंद्रीय मंत्रियों की किस्मत का भी फैसला होना है। आइए, जानते हैं कि कौन-कौन से केंद्रीय मंत्री कहां से चुनाव लड़ रहे हैं।
Nitin Gadkari
नितिन गडकरी, जो कि केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री हैं, वह अपनी परंपरागत सीट नागपुर से एक बार फिर चुनाव लड़ रहे हैं। गडकरी 2019 लोकसभा चुनाव में भी यहां से जीते थे। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी विकास ठाकरे से हैं।
Kiren Rijiju
किरेन रिजिजू मोदी सरकार में पृथ्वी विज्ञान मंत्री है। वह भी एक बार फिर से अरुणाचल पश्चिम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। रिजिजू 2019 में भी यहां से विजयी हुए थे। इस बार उनकी टक्कर कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व मुख्यमंत्री नबाम तुकी से हैं।
सर्बानंद सोनोवाल मोदी सरकार में आयुष मंत्री हैं। इसके पहले वह असम के पूर्व मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। वह असम के डिब्रूगढ़ सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 2024 चुनाव में सर्बानंद सोनोवाल की टक्कर लुरीनज्योति गोगोई से होगी, जो कांग्रेस के सहयोगी दल एजेपी के प्रत्याशी हैं।
यह भी पढ़े-
21 राज्यों की 102 सीटों पर पहले फेज की वोटिंग आज, इन VIP सीटों पर रहेगी नजर
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह इस बार भी जम्मू कश्मीर की उधमपुर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। 2019 में भी वह यहां से विजयी हुए थे। उनकी टक्कर इस बार कांग्रेस के प्रत्याशी चौधरी लाल सिंह से हैं।
Arjun Meghwal
केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल बीकानेर सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं। बीकानेर सीट से भी वह पिछली बार विजयी हुए थे। इस बार उनके सामने कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल हैं।
केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान उत्तर प्रदेश की मुजफ्फरनगर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार हैं। 2019 के चुनाव में भी वह यहां से सांसद चुने गए थे। इस बार उनके सामने समाजवादी पार्टी से हरेंद्र मलिक और बहुजन समाज पार्टी से दारा सिंह प्रजापति हैं।
केंद्रीय मंत्री कुलस्ते मध्य प्रदेश की मंडला सीट से बीजेपी के प्रत्याशी हैं। 2019 में यहां से फग्गन सिंह कुलस्ते ने बाजी मारी थी। इस बार उनकी टक्कर कांग्रेस के प्रत्याशी ओंकार सिंह मरकाम से हैं।
केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव राजस्थान की अलवर सीट से बीजेपी के उम्मीदवार है। 2019 में यहां से बीजेपी के बाबा बालकनाथ विजयी हुए थे। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के प्रत्याशी ललित यादव से हैं।
यह भी पढ़े-
Lok Sabha Election 2024: 21 राज्यों की 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग शुरू, वोट डालने पहुंचे मोहन भागवत