मुंबईः महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव के रुझान आना शुरू हो गए हैं। महाराष्ट्र के शुरूआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली महायुति को बढ़त मिलती दिख रही है। महा विकास अघाड़ी इस वक्त पिछड़ती हुई दिख रही है। शुरूआती रुझानों से खुश होकर भाजपा समर्थकों ने महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा कर दिया है। रिपोर्ट लिखे जाने तक बीजेपी 128 पर दिख रही है, तो वहीं कांग्रेस 20 का आंकड़ा ही छू पाई है।
उत्साहित कार्यकर्ता बीजेपी कार्यालय में जश्न का मना रहे हैं। कार्यालय में अभी से लड्डू और जलेबी बंटना शुरू हो गया हैं। कार्यकर्ता एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशियां मना रहे हैं।
महाराष्ट्र में महायुति की आंधी
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन ने रुझानों में इंडिया गठबंधन को काफी पीछे छोड़ दिया है। महायुति गठबंधन 220 सीटों पर आगे चल रहा है जबकि एमवीए गठबंधन 76 सीटों पर आगे चल रहा है।
महाराष्ट्र का राजनीतिक गणित
20 नवंबर को महाराष्ट्र की सभी 288 सीटों पर वोटिंग हुई। सत्तारूढ़ महागठबंधन में शामिल भाजपा ने 149 सीटों पर, एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 81 सीटों पर और अजित पवार की अगुआई वाली एनसीपी ने 59 सीटों पर चुनाव लड़ा। एमवीए में शामिल कांग्रेस ने 101 सीटों पर, शिवसेना (यूबीटी) ने 95 सीटों पर और एनसीपी (शरदचंद्र पवार) ने 86 सीटों पर चुनाव लड़ा।
ये भी पढ़ेंः-बीजेपी के इस दांव से राहुल बाबा चारों खाने चित्त, जलवा हो जाएगा खत्म!
15 मिनट और फिर तय हो जाएगा NDA या INDIA किसपर कौन भारी? आज होगा फैसला