Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • अब शिंदे की शिवसेना भी टूटेगी! 20 विधायकों के साथ अलग होगा ये दिग्गज नेता

अब शिंदे की शिवसेना भी टूटेगी! 20 विधायकों के साथ अलग होगा ये दिग्गज नेता

सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे लाचार इंसान हैं, वो डरपोक हैं। ईडी और सीबीआई के डर से शिंदे बीजेपी के साथ गए हैं। मोदी और शाह उन्हें भी....

Eknath Shinde
inkhbar News
  • Last Updated: January 24, 2025 17:07:05 IST

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में टूट होने वाली है। राउत ने महाराष्ट्र सरकार के एक मंत्री का भी नाम लिया और कहा कि वो नेता शिवसेना (शिंदे गुट) को तोड़ सकता है।

राउत ने क्या कहा

सांसद संजय राउत ने शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि एकनाथ शिंदे लाचार इंसान हैं, वो डरपोक हैं। ईडी और सीबीआई के डर से शिंदे बीजेपी के साथ गए हैं। मोदी और शाह उन्हें भी छोड़ने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र को जल्द ही तीसरा डिप्टी सीएम मिलने वाला है।

ये नेता तोड़ेगा पार्टी

बता दें कि इससे पहले संजय राउत ने दावा किया था कि महाराष्ट्र सरकार में मंत्री उदय सामंत जल्द ही शिवसेना (शिंदे गुट) को तोड़ सकते हैं। सामंत के पास 20 विधायकों का समर्थन और वह एकनाथ शिंदे से काफी नाराज चल रहे हैं।

उदय ने क्या कहा

हालांकि, संजय राउत के आरोपों को उदय सामंत ने पूरी तरह से नकार दिया है। उन्होंने कहा कि उनके और एकनाथ शिंदे के बीच में कोई भी मतभेद नहीं हैं। सामंत ने कहा कि ऐसी बातें करके उनके और एकनाथ शिंदे के बीच दरार पैदा करने की कोशिश की जा रही है।

यह भी पढ़ें-

महाराष्ट्र की तरह दिल्ली जीतेगी बीजेपी! अपने इस नेता को चुनावी दंगल में उतारा… घबराए केजरीवाल