Inkhabar
  • होम
  • चुनाव
  • महाराष्ट्र में फडणवीस-शिंदे के बीच खुली जंग शुरू, NDA को पहला झटका लगना तय?

महाराष्ट्र में फडणवीस-शिंदे के बीच खुली जंग शुरू, NDA को पहला झटका लगना तय?

महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ शीत युद्ध शुरू हो चुका है। दोनों नेता एक-दूसरे को लेकर इशारों-इशारों में निशाना साध रहे हैं। बीते दिनों एक कार्यक्रम में शिंदे ने यहां तक कह दिया गया कि...

Devendra Fadnavis-Eknath Shinde
inkhbar News
  • Last Updated: February 23, 2025 20:07:29 IST

मुंबई/नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सत्ताधारी महायुति गठबंधन में सब कुछ सही नहीं चल रहा है। शिवसेना (शिंदे गुट) के प्रमुख और उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंद बीजेपी से नाराज बताए जा रहे हैं। इस बीच शिंदे का मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ शीत युद्ध शुरू हो चुका है। दोनों नेता एक-दूसरे को लेकर इशारों-इशारों में निशाना साध रहे हैं। बीते दिनों एक कार्यक्रम में शिंदे ने यहां तक कह दिया गया कि उन्हें कमजोर समझने की भूल ना की जाए।

बता दें कि इससे पहले डिप्टी सीएम शिंदे ने एक बड़ा फैसला ले लिया था, जिसकी चर्चा महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक हुई। दरअसल शिंदे ने मुख्यमंत्री रिलीफ फंड के जैसा एक मेडिकल सेल बना दिया।

शिंदे के इस कदम पर विपक्ष ने सवाल खड़े कर दिए। शिवसेना (UBT) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र में समानांतर सरकार चल रही है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो फिर महाराष्ट्र में राजनीतिक अस्थिरता काफी ज्यादा बढ़ जाएगी।

शिंदे के करीबी ने ये कहा

वहीं नए मेडिकल सेल के प्रमुख और एकनाथ शिंदे के करीबी सहयोगी माने जाने वाले मंगेश चिवटे ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा है कि यह कोई नहीं पहल नहीं है। चिवटे ने कहा कि जब शिंदे साहब सीएम थे, तब भी मैं मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से यही काम कर रहा था। हमने कई जरूरतमंद मरीजों की मदद की थी। अब हम वही काम नए सेल के जरिए करेंगे।

शिंदे ने भी दे दी सफाई

बाद में इस मामले पर उप-मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का भी बयान आ गया। शिंदे ने सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ किसी प्रकार का कोई मतभेद होने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि महायुति गठबंधन (‌बीजेपी-एनसीपी-शिवसेना) में सब कुछ अच्छा चल रहा है। उनके और देवेंद्र फडणवीस के बीच में कोई भी कोल्ड वॉर नहीं चल रही है।

यह भी पढ़ें-

बीजेपी और शिवसेना में दरार! फडणवीस के इस बड़े फैसले से शिंदे नाराज, महाराष्ट्र में हलचल तेज